पश्चिम बंगाल में दीदी का किला हिला -' जश्न में डूबा जिला कबीरधाम
पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से पूरे जिले से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाये जा रहें जश्न और उत्त्साह की खबरे आ रही है। कवर्धा के सिंग्नल चौक और भाजपा कार्यालय में जमकर आतिशबाजीयां की गई। पांडातराई मंडल अध्यक्ष प्रदीप पूरी गोस्वामी के निवास स्थान और वनांचल क्षेत्र कुकदूर में रतिराम भट्ट के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न जय श्री राम के नारों के उदघोष के साथ किया।और कार्यकर्ताओं को मिठाइयां बाटी गईं।। पश्चिम बंगाल और असम की इस ऐतेहासिक जीत पर वनांचल के वरिष्ठ भाजपा नेता रतिराम भट्ट ने कहा कि यह अमित शाह जी के कुशल दूरदर्शी सोच का परिणाम है।पश्चिम बंगाल में बहुत वर्षों से घुसपैठियों का मुद्दा हावी था आतंक के राज में लोग जी रहे थे मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान कर लाल फीता शाही का अंत किया है। पांडातराई भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पूरी गोस्वामी ने कहा कि इस चुनाव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लिया उनका यह सराहनीय कदम भाजपा के प्रति विश्वास को दर्शाता है,हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा और महिला आरक्षण के लिए कटिबद्ध है।