छत्तीसगढ़ / रायपुर

संचालक योजना श्रीमती रोक्तिमा यादव को दी गई भावभीनी विदाई

 रायपुर, 08 मई 2026

संचालक योजना श्रीमती रोक्तिमा यादव को दी गई भावभीनी विदाई

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा 20 सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव को विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। अपने कार्यकाल के दौरान उनके उत्कृष्ट योगदान, कुशल नेतृत्व एवं समर्पित सेवाओं के लिए विभाग ने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
         उल्लेखनीय है कि श्रीमती रोक्तिमा यादव का स्थानांतरण आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर हुआ है। इस अवसर पर संयुक्त संचालक श्री सुरेश कुमार बंजारे, श्री सुरेश कुमार कश्यप, श्री डोमार सिंह वर्मा, उप संचालक श्रीमती माया तिवारी, श्री दिनेश कुमार तिवारी, श्रीमती सरोज सिंह कंवर तथा श्री जगत राम मधुकर सहित कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती यादव के कार्यकाल को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave Your Comment

Click to reload image