सांकरा / रायपुर : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट एसोसिएशनों द्वारा 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सहायक औषधि नियंत्रक ने सभी सहायक संचालक और औषधि निरीक्षकों को आदेश जारी कर राज्य में जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देश में कहा गया है कि PMBJAK जनऔषधि केंद्र, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, शासकीय अस्पतालों एवं नर्सिंग होम्स से संबद्ध दवा केंद्रों के माध्यम से आवश्यक दवाओं और स्वास्थ्य उत्पादों की सतत उपलब्धता बनाई रखी जाए। अस्पतालों में भर्ती तथा आपातकालीन उपचाररत मरीजों को दवाओं की आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए।
रायपुर में हड़ताल के दिन ये 8 केंद्र खुले रहेंगे :
1. चमत्कार – मेकाहारा अस्पताल मुख्य द्वार, जेल रोड, मो. 6232233253
2. आईएसबीटी – नया बस स्टैंड, पंप हाउस के पास, भाटागांव, मो. 6232232255
3. बिरगांव – CSIDC क्षेत्रीय कार्यालय के सामने, उरला रोड, मो. 6232232257
4. एम्स – गेट नं.2, गुरुद्वारे के सामने, टाटीबंध, मो. 6232232259
5. नहर रोड – बंथिया नर्सिंग होम, राजा तालाब के पास, मो. 6232232254
6. आयुर्वेदिक कॉलेज – सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने, जी.ई. रोड, मो. 6232233256
7. पुरानी बस्ती – पुलिस स्टेशन के पास, मो. 6232233258
8. सेवित – बंजारी मंदिर के सामने, परिवहन नगर, रावाभाटा, मो. 6232233260
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है। जरूरी दवाओं के लिए उपरोक्त केंद्रों पर संपर्क किया जा सकता है। औषधि निरीक्षकों की टीमें पूरे दिन स्थिति पर नजर रखेंगी।