छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती पर दावा-आपत्ति 08 जून तक आमंत्रित

 गरियाबंद 30 मई 2026

जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र भुंजिया पीपरछेड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 पद एवं आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम पंचायत आमामोरा के आश्रित ग्राम कुकरार तथा पारागांव में 01-01 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कुल 03 रिक्त पद की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आवेदनों का स्क्रूटनी समिति के जांच पश्चात् अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दिया गया है। इस सूची में किसी को दावा आपत्ति करना हो तो वे 08 जून 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते है। निर्धारित तिथि पश्चात किये गये दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।  

Leave Your Comment

Click to reload image