स्केटिंग कर रही थी 10 साल की बच्ची, तभी इजरायल ने गिराया बम; तस्वीरें देख नम हो जाएंगी आंखें
गाजा पट्टी। इजरायल-हमास युद्ध (Israel Hamas War) में अनगिनत मासूमों की जान जा चुकी है। हर गुजरते वक्त के साथ गाजा में निर्दोष लोगों की मौत की संख्या बढ़ती जा रही है। गाजा से युद्ध की एक और वीभत्स तस्वीर सामने आई है। तला अबू अजवा नाम की 10 साल की बच्ची की बम धमाके में मौत (Roller Skating Gaza Girl Death) हो गई है। वो स्केट्स पहनकर बाहर खेल रही थी, तभी बम धमाके में उसने अपनी जान गंवा दी।
मलबे में दफन थी बेटी...
मंगलवार को तला अबू अजवा के पिता ने कहा कि उसने मुझसे बाहर जाकर खेलने की जिद्द करने लगी। वो पड़ोस की लड़कियों के साथ खेलना चाहती थी। मुझे खतरे का अंदेशा था लेकिन मैंने तरस खाकर उसे खेलने के लिए बाहर भेज दिया। थोड़ी देर में थमाके की आवाज सुनाई दी। जब मैं बाहर पहुंचा तो मेरी बेटी मलबे के बीच में पड़ी थी। मैंने उसे रोलर स्केट्स से पहचाना। यही एक मात्र चीज थी जो मलबे में दिखाई दे रही थी।