देश-विदेश

जब तक समझौता नहीं हो जाता, ईरानी बंदरगाहों से नहीं हटेगी नाकेबंदीः ट्रम्प

 वाशिंगटन/नई दिल्ली । अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक ईरान के साथ कोई समझौता नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकेबंदी नहीं हटाएगा।

ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है जब इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि युद्ध खत्म करने को लेकर दोनों देशों के बीच नयी बातचीत होगी या नहीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा है कि एक हफ़्ता पहले शुरू हुई यह नाकेबंदी ईरान को पूरी तरह तबाह कर रही है और अमेरिका इस संघर्ष में काफ़ी आगे चल रहा है।

 



गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी संघर्ष-विराम की अवधि बुधवार को खत्म होने वाली है, लेकिन इस बात की कोई निश्चितता नहीं है कि पाकिस्तान में शांति वार्ता का दूसरा दौर आगे बढ़ेगा या नहीं।

बैठक की संभावना को देखते हुए पाकिस्तान की राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, लेकिन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अभी तक वाशिंगटन से रवाना नहीं हुए हैं, जबकि ईरान का कहना है कि उसने अभी यह तय नहीं किया है कि वह इसमें शामिल होगा या नहीं। श्री वेंस दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले हैं।

 



अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार जब से नाकेबंदी शुरू हुई है, अमेरिकी सेना ने 27 जहाज़ों को वापस लौटने या किसी ईरानी बंदरगाह पर जाने का निर्देश दिया है।

 



अमेरिका ने इस संघर्ष के दौरान पहली बार ईरान का झंडा लगे एक मालवाहक जहाज़ को भी रोका और ज़ब्त कर लिया। इस जहाज़ ने रविवार को नाकेबंदी को पार करने की कोशिश की थी।

 



सेंटकॉम द्वारा साझा किए गए वीडियो में कथित तौर पर यह दिखाया गया है कि जहाज़ पर सैनिकों के उतरने से पहले उसे चेतावनी दी गई थी।

Leave Your Comment

Click to reload image