'हड्डी तोड़ देंगे...', CM विजय पर विवादित बयान देने वाले DMK विधायक को पुलिस ने किया अरेस्ट
तमिलनाडु पुलिस ने CM सी. जोसेफ विजय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में DMK विधायक जी आर मार्कंडेयन को गिरफ्तार किया है।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। सोमवार को तमिलनाडु पुलिस ने DMK विधायक जी आर मार्कंडेयन को गिरफ्तार किया। विधायक ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरी टिप्पणी की थी। इस गिरफ्तारी के बाद, DMK समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। फिलहाल विधायक से तूतीकोरिन SP ऑफिस में पूछताछ की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
पूरा विवाद 18 जुलाई को जनसभा में दिए गए भाषण से शुरू हुआ। दरअसल यहां मार्कंडेयन ने CM की 'पिता की तलाश' वाली टिप्पणी का जवाब दिया था। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी को कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव हारने के बाद DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की आलोचना के तौर पर देखा गया था।