छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
अग्निवीर थल सेना में चयनित अग्निवीरों को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण
गरियाबंद। भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए जिला स्तर पर निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि समस्त इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम, पता, मोबाईल नंबर, एवं अग्निवीर थलसेना का पंजीयन क्रमांक की जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गरियाबंद में 10 अक्टूबर 2025 तक कार्यालय में उपस्थित होकर एवं कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07706-241269 पर अनिवार्यतः दर्ज कराए। ताकि शारीरिक परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जा सके।
सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद में विभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
गरियाबंद में नवरात्रि पर गुजराती समाज का भव्य रास-गरबा
राधेश्याम सोनवानी,रितेश यादव
55 वर्षों से परंपरा को जीवंत रखने जुटा पूरा समाज,पारंपरिक गीत, डांडिया और आकर्षक परिधानों से सजा आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान व नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार पर कार्यशाला
राधेश्याम सोनवानी,रितेश यादव
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान व नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार पर कार्यशाला
जिला स्तरीय पोषण माह शिविर में 521 हितग्राही हुए लाभान्वित
जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को पोषण संकल्प शपथ दिलाया
गरियाबंद । राष्ट्रीय पोषण माह 2025 अंतर्गत आज जिला स्तरीय पोषण माह शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित वन विभाग के ऑक्शन हाल में किया गया। जिसमें उपस्थित हितग्राहियांे से पोषण माह की थीम मोटापे का समाधान, स्थानीयता को बढ़ावा तथा मेन- स्ट्रीमिंग विषयो पर विस्तृत चर्चा की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से पोषण जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर से संबंधित था।
उन्होंने बताया कि शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा विभाग से 294, होम्योपैथी चिकित्सा से 187 एवं क्लिनिकल ब्लड टेस्ट से 40 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें लाभान्वित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को संयुक्त रूप से पोषण संकल्प शपथ दिलाया गया, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा 6 माह के बच्चों का अन्नप्रासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसके अलावा स्थानीय व्यंजन ,रेडी टू ईट ,मिलेट्स के व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष रिखीराम यादव, उपाध्यक्ष आशिफ मेमन, अपर कलेक्टर नवीन भगत, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग, आयुष विभाग के अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से नॉमिनी को मिला 2 लाख रूपये की राशि
गरियाबंद। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक गरियाबंद शाखा में खाता धारक स्व. श्रीमती रोहिणी बाई पटेल ग्राम अमलीपदर निवासी है। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में अपना बीमा कराया था। श्रीमती पटेल की अकस्मात मृत्यु होने के उपरांत उनके पुत्र नॉमिनी सदानंद पटेल ने उनकी मृतिका माता के नाम से जमा की गई राशि को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का क्लेम 08 सितम्बर 2025 को किया गया।
जिस पर संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 सितम्बर 2025 को क्लेम की 2 लाख रूपये की राशि नॉमिनी को हस्तांतरित कर दिया गया। जिससे नॉमिनी को अपने अन्य खर्चों के लिए समय से राशि मिल गई। इस पर पटेल ने केन्द्र शासन की इस योजना पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक गरियाबंद शाखा प्रबंधक विवेक सोनी, एग्जीक्यूटिव भूपेंद्र साहू, सौरभ तायडे उपस्थित थे। शाखा प्रबंधक सोनी ने जिले के सभी नागरिकों को अपने नजदीकी डाकघर में जाकर भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की है। इसमें सालाना मात्र 436 में 2 लाख का जीवन बीमा कवर मिल जाता है।
अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
जनदर्शन में मिले 35 आवेदन
गरियाबंद । कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर अपर कलेक्टर नवीन भगत ने आज जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। अपर कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 35 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम करचाली की यामिनी निषाद एवं पदमनी साहू ने नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत लाभ दिलाने, ग्राम कोचवाय की दसरी बाई सिन्हा ने तीन माह की राशन दिलाने, ग्राम घटकर्रा के संतोष दास ने पीएम आवास की तीसरी किस्त की राशि प्रदाय करने, ग्राम अनेसर के समस्त किसानों ने धान संग्रहण केन्द्र बदलने के संबंध में, ग्राम रानीपरतेवा के दीनदयाल निषाद ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सब्सिडी राशि दिलाने जैसे बंदोबस्त त्रुटि सुधार, वनअधिकार पत्र विभिन्न आवेदन प्रस्तुत किये। इस पर अपर कलेक्टर भगत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण कार्यवाही करने को कहा। इस अवसर पर संबंधित जिला अधिकारी मौजूद रहे।
गरियाबंद जिले में नवनिर्मित तीन महतारी सदन महिलाओं को समर्पित
महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामुदायिक समरसता की दिशा में अहम पहल
गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में पूर्ण हुए 51 महतारी सदनों का लोकार्पण कर उन्हें महिलाओं को समर्पित किया। इसी कड़ी में महतारी सदन निर्माण योजना के अंतर्गत गरियाबंद जिले को भी बड़ी सौगात मिली है।
जिले में ग्राम पंचायत पाटसिवनी, खड़मा और हरदी में कुल तीन महतारी सदनों का निर्माण पूर्ण किया गया है। मुख्यमंत्री साय द्वारा लोकार्पित महतारी सदनों में जिले के उक्त 3 महतारी सदन भी शामिल है। इन भवनों से ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच प्राप्त होगा। इस अवसर पर विकासखंड छुरा के ग्राम पाटसिवनी में नवनिर्मित महतारी सदन से ग्रामीण और महिलाएं मुख्यमंत्री कार्यक्रम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
यहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलेक्टर बी.एस. उईके, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति श्रीमती नंदिनी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, सरपंच चम्पेश्वर ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामयी बनाया। सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम का ऑनलाइन माध्यम से अवलोकन किया।
महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का केन्द्र बनेगा महतारी सदन -
शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र गरियाबंद में शुरू: 301 ज्योति कलशों से जगमगाया शिव दुर्गा मंदिर
राधेश्याम सोनवानी,रितेश यादव
सीईओ जिला पंचायत प्रखर चंद्राकर ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
विद्यार्थियों संग किया मध्यान्ह भोजन
गरियाबंद । जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रखर चंद्राकर ने आज गरियाबंद एवं मैनपुर विकासखंड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की पढ़ाई की प्रगति तथा विद्यालयों की अन्य गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीईओ श्री चंद्राकर ने गरियाबंद विकासखंड के हायर सेकंडरी स्कूल धवलपुर में कक्ष 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए मासिक मूल्यांकन परिणामों की समीक्षा की।
उन्होंने आगामी त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी पर विशेष बल देते हुए अंग्रेजी विषय पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। इस दौरान विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया तथा विनोबा एप में नियमित एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने मैनपुर विकासखंड के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में पठन, पाठन एवं लेखन की दक्षता की जांच की तथा विद्यार्थियों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु प्रेरित किया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों से त्रिकोण एवं त्रिकोणमिति से संबंधित विषयों पर चर्चा की और विज्ञान एवं गणित प्रयोगशालाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान श्री चंद्राकर ने गौरघाट विद्यालय में बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव, महेश पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक शिव कुमार नाग, विनोबा एप प्रभारी शुभम पटेल एवं डी.पी.वो. व्यंकटेश साहू उपस्थित रहे।
नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म पर चर्चा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में आयोजन
राधेश्याम सोनवानी,रितेश यादव
गरियाबंद - आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म कार्यशाला का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी जी राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, जिला उपाध्यक्ष पदु लोचन जगत और अमित वखारिया सहित कई प्रमुख उपस्थित थे
गरीबों के मसीहा डॉ. रज्जाक मेमन की पुण्यतिथि पर गरियाबंद हुआ भावुक,
राधेश्याम सोनवानी,रितेश यादव
गरीबों के मसीहा डॉ. रज्जाक मेमन की पुण्यतिथि पर गरियाबंद हुआ भावुक, तिरंगा चौक पर पुष्पांजलि और कैंडल जलाकर किया नमन
राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम जोड़ने की कार्यवाही करें : कलेक्टर
गरियाबंद । कलेक्टर बीएस उइके ने जिले के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र प्रेषित कर नवीन राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ने एवं मृत सदस्यों का नाम विलोपित करने के संबंध में पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों में राशनकार्ड में नये सदस्य का नाम जोड़ने, मृत, विवाहित सदस्य का नाम विलोपित कर राशनकार्ड में संशोधन करें। जिससे कि जिले के कुल राशनकार्डधारी सदस्यांे कि वास्तविक जानकारी मिल सके। इन कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए छत्तीसगढ़ राशनकार्ड नियम के तहत नवीन राशनकार्ड में नये सदस्य का नाम जोड़ने, मृत, विवाहित सदस्य का नाम विलोपित कर राशनकार्ड में संशोधन करने की प्रक्रिया दी गई है उसका पालन करें। इसके लिए ग्राम पंचायतांे, नगरीय निकाय के वार्डों में नागरिकों को सूचित कर सप्ताह में एक दिवस चिन्हांकित कर आवश्यक कार्यवाही करें। जिससे कि नए सदस्य का नाम जोड़ने एवं मृत सदस्यों का नाम विलोपित किया जा सके।
एक लाख सीड बाल बनाकर विद्यालय परिसर में लगाई प्रदर्शनी
राधेश्याम सोनवानी,रितेश यादव
एनसीसी और मिशन लाइफ क्लब का पर्यावरण जागरूकता का अनोखा प्रयास
सीड बाल महाअभियान : विद्यालयों और संस्थानों में पहुँचकर छात्रों ने बाँटे हरियाली के संदेश
राधेश्याम सोनवानी,रितेश यादव
वैज्ञानिक दृष्टिकोण में बढ़ावा देने उत्तम मंच है क्विज प्रतियोगिता
प्रतिभावान बच्चों की खोज करता है राष्ट्रीय आविष्कार अभियान
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने हेतु राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में चरणबद्ध रूप से गणित/विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता विकासखंड श्रोत समन्वयक भवन गरियाबंद में संपन्न हुआ। विकासखंड स्तर पर चुनकर आए बाल वैज्ञानिको ने कई चरणों में चले प्रश्नों का उत्तर दिया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत प्रतियोगिता के सफल क्रियान्वयन हेतु सहायक कार्यक्रम समन्वयक विल्सन पी थामस, जिला नोडल ज्ञानेन्द्र शर्मा, कपिल सिन्हा, अर्जुन धनंजय सिन्हा, जिला कार्यालय से देवेन्द्र सिंह आसनी, चंद्रहास साहू, टाकेश्वरी साहू द्वारा व्यवस्थित रूप से रूपरेखा तैयार की गई है। सहायक जिला समन्वयक विल्सन पी थामस, मनोज केला, भूपेंद्र सोनी, योगेश पटेल के आतिथ्य में समापन समारोह संपन्न हुआ। जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में भयमुक्त वातावरण निर्मित होता है। बुद्धिलब्धि में वृद्धि होती है। बच्चों में छोटे छोटे प्रश्नों से गंभीरता आती है, प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करती है। जिला सांख्यिकी अधिकारी श्याम कुमार चंद्राकर ने कहा कि प्रतिभावान बच्चों की खोज हेतु उत्तम मंच है। शिक्षकों को नवाचार हेतु प्रेरित किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गरियाबंद विकासखंड, द्वितीय फिंगेश्वर विकासखंड, तृतीय मैनपुर विकासखंड रहे। सभी विजेता और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मोमेंटो से पुरस्कृत किया गया।
विभाग प्रमुख अपने कार्यालय में स्थापना प्रभारी नामांकित करें : कलेक्टर
सेवा पखवाड़ा 2025 अभियान के तहत जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रमों का आयोजन कराएं
गरियाबंद । कलेक्टर बी.एस. उईके ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न विभागों में समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार स्पैरो पोर्टल के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गए है। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी स्तर के शासकीय सेवकों की नियुक्ति विभिन्न स्तर जैसे कि शासन, विभागाध्यक्ष, संभाग, जिला स्तर पर की जाती है। सभी अधिकारी-कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदन एवं अचल सम्पत्ति विवरण का संधारण पृथक-पृथक कार्यालय स्तर पर स्थापना प्रभारी द्वारा किया जाता है। इसके लिए विभाग प्रमुख अपने कार्यालय में स्थापना प्रभारी नामांकित करें। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा 2025 अभियान के तहत जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभागीय समन्वय के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन कराए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करंे और हितग्राहियों को लाभान्वित करें।
कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव भी दिये। श्री उइके ने बैठक में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ध्वनि विस्तारक यंत्रों को तय सीमा के बाहर संचालित करने पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश पूर्व में प्रसारित किये गए थे। इसी तारतम्य में जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों, साउंड बॉक्स एवं डीजे आदि पर नियमानुसार सख्ती के साथ कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि ध्वनि प्रदूषण करने वाले संयंत्रों पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर निरंतर निगरानी करते हुए आवश्यक कार्यवाही करे। कलेक्टर श्री उइके ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए वर्तमान में संचालित योजनाओं की प्रगति एवं आयुष्मान कार्ड तथा वय वंदना कार्ड निर्माण की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने शत-प्रतिशत लोगों को स्वास्थ्य कार्ड से लाभान्वित करने आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिये। साथ ही 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने वय वंदना कार्ड निर्माण के लिए भी विशेष अभियान चलाने की भी निर्देश दिये। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, पंचायत विभाग एवं स्व-सहायता समूह के सदस्यों का आवश्यक समन्वय कर कार्ययोजना बनाने को कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चन्द्राकर, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, नवीन भगत, पंकज डाहिरे, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री उइके ने बैठक में खरीफ सीजन में जिले में चल रहे खेती-किसानी की जानकारी ली। उन्होंने वर्षा की स्थिति सहित समितियों में खाद-बीज के भण्डारण एवं वितरण की भी जानकारी ली। इसके अलावा निजी दुकानों में खाद-बीज एवं दवाई निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत में बेचने पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज की भण्डारण सुनिश्चित की जाये। साथ ही किसानों को वितरण की भी सभी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाये। कलेक्टर ने बैठक में स्कूल, आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में जल जीवन मिशन के तहत नल-जल कनेक्शन प्रदाय के वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने बचे हुए कार्याे की जानकारी लेते हुए प्रगतिरत कार्याे को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में पीएम किसान योजना के तहत ई-केवायसी एवं आधार सिडिंग की भी समीक्षा की। साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत हितग्राहियों का पंजीयन एवं फसल क्षति के प्रकरणों में क्षतिपूर्ति आबंटन के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्याे को पूर्ण करने को कहा।