छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
पत्रकार से अभद्रता करने वाले वन क्षेत्रपाल हटाये गये
गरियाबंद । पत्रकार से अभद्रता करने के मामले में संज्ञान लेते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने वन क्षेत्रपाल पर बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने वन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी, उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व नरेश चन्द्र देवनाग को सीतानदी परिक्षेत्र के प्रभार से हटाते हुए धमतरी वन मंडल अंतर्गत विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर पदस्थ किया है। साथ ही अभद्रता के संबंध में उक्त घटनाक्रम की सूक्ष्मतापूर्वक जांच कर तथ्यात्मक जांच प्रतिवेदन सात दिवस के भीतर पीसीसीएफ कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश उप निदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद को दिये है।
पीसीसीएफ कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद नरेश चन्द्र देवनाथ के द्वारा आईबीसी 24 न्यूज चैनल संवाददाता संदीप शुक्ला से अभद्र व्यवहार किया गया है। जो कि एक शासकीय सेवक के लिये कर्तव्य के प्रति अशोभनीय कृत्य है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम - 3 के अनुसार शासकीय लोक सेवक द्वारा कोई भी ऐसा कृत्य शासकीय सेवा में अशोभनीय है। इस संबंध में पीसीसीएफ द्वारा कार्यवाही करते हुए वन क्षेत्रपाल को अन्यत्र पदस्थ किया गया है।
गरियाबंद में मुठभेड़: एक नक्सली का शव बरामद, ऑपरेशन जारी...
गरियाबंद । गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद किया गया है। अमलीपदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंडासर और नागेश के बीच नक्सलियों और फोर्स के बीच मुठभेड़ जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मलीपदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंडासर और नागेश के बीच नक्सलियों और फोर्स के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में ई 30 , यंग प्लाटून सीआरपी और एसओजी नुआपाड़ा का संयुक्त ऑपरेशन जारी है। जिसमें फोर्स ने एक नक्सली का शव बरामद किया है। वहीं दो से तीन नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग जारी है।
मुख्यमंत्री प्रवास कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर करें पूर्ण : कलेक्टर
सभी व्यवस्थाओं को गरिमापूर्ण तरीके से करें सुनिश्चित
गरियाबंद । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गरियाबंद जिले में प्रवास कार्यक्रम 05 जनवरी 2025 को संभावित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिला प्रवास के दौरान विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। इसी तारतम्य में कार्यक्रम की सभी तैयारियों के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव को नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने कार्यक्रम के संबंध में की जाने वाली तैयारियों की जानकारी देने आज विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कार्यक्रम की सभी तैयारियां गरिमापूर्ण तरीके से सुनिश्चित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय में पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही मुख्यमंत्री प्रवास कार्यक्रम के लिए दिये गए दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के भी निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, डीएफओ लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा सहित अन्य जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।
कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व आदेशानुसार पार्किंग, वाहन व्यवस्था, ट्रैफिक रूट चार्ट, कानून व्यवस्था, ब्लड ग्रुप व्यवस्था, कारकेट का दायित्व पुलिस विभाग को सौंपा गया है। इसी प्रकार वन विभाग को हेलीपेड, सम्पूर्ण कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु बांस-बल्ली उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है। लोक निर्माण विभाग को कार्यक्रम स्थल गरिमानुरूप टैंट की सम्पूर्ण व्यवस्था, मंच के समीप पृथक से हितग्राहियों स्टॉल से मुख्य मंच तक आने हेतु सीढ़ी, रैम्प का आवश्यकतानुसार निर्माण तथा समस्त कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकतानुसार समतलीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। मंच की गरिमानुरूप सजावट, साज-सज्जा, फूल, माला, बुके इत्यादि का व्यवस्था एवं मंच तथा ‘डी’ क्षेत्र में गमले की समुचित व्यवस्था करने की जिम्मेदारी उद्यानिकी विभाग को दी गई है। लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को लोकार्पण एवं भूमिपूजन की तैयारियों का दायित्व दिया गया है। शिक्षा विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, बैच एवं अन्य कार्य कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन की संपूर्ण व्यवस्था उद्घोषकों की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। विद्युत यांत्रिकी विभाग को कार्यक्रम स्थल पर साउंड सिस्टम मंच एवं आसपास लाइट का सिस्टम की व्यवस्था एलईडी स्क्रीन लगवाना आपातकालीन जनरेटर सहित मंच व दर्शक दीर्घा में प्रकाश की व्यवस्था, कार्यक्रम पर एक दिवसीय पूर्व साउंड सिस्टम एवं एलईडी स्क्रीन की जांच पड़ताल कर पूर्णता रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर जीवन रक्षक दवाइयां के साथ चिकित्सा दल में एंबुलेंस नियुक्त करने एवं उपचार की व्यवस्था सहित स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। पीएचई विभाग को कार्यक्रम स्थल एवं पब्लिक एरिया पर स्वच्छ पेयजल तथा अन्य जगहो पर पेयजल व्यवस्था करने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। ग्राम मजरकट्टा से पुलिस लाइन एवं कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई की व्यवस्था एवं अलग-अलग स्थान पर डस्टबिन उपलब्ध कराने हेतु नगर पालिका को दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल की तैयारी, हेलीपेड व्यवस्था, टेंट, साफ-सफाई, मंच की तैयारी, सामग्री वितरण, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर सभी कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिये। कार्यक्रम में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर सामग्रियों का वितरण किया जायेगा। विभागीय स्टॉल लगाए जायेंगे। कलेक्टर ने इन सब की तैयारियां समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को संबोधित भी करेंगे। इसके लिए आमजनों हेतु बैठक व्यवस्था भी व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
गरियाबंद के रसायन व्याख्याताओं का सेवाकालीन प्रशिक्षण संपन्न हुआ
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
विभाग प्रमुखों एवं तकनीकी स्टाफ को ग्रिवेंस पोर्टल के बारे में दी गई जानकारी
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी विभाग प्रमुख एवं तकनीकी स्टॉफ को सभी ग्रिवेंस पोर्टल (शिकायत निवारण) के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि आजकल अधिकांश कार्य ऑनलाईन माध्यम से किया जा रहा है।
साथ ही जनसामान्य मांग, समस्या एवं शिकायत सहित अन्य आवेदन भी ऑनलाईन तरीके से कर रहे है। उनके मांग, समस्या एवं शिकायतों के निवारण के लिए विभिन्न पोर्टल बनाएं गए है। जिसके माध्यम से लोगो के समस्याओं को समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निराकरण करेंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इन पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस दौरान एनआईसी के उप निदेशक नेहरू निराला ने अधिकारी - कर्मचारियांे को सभी प्रकार के शिकायत निवारण पोर्टल के बारे विस्तारपूर्वक तकनीकी मार्गदर्शन एवं जानकारी देते पीजीपोर्टल, सीपीग्राम, जनदर्शन, जनशिकायत, लोकसंवाद, ऑनलाईन टीएल मॉनिटरिंग, ई-ऑफिस सहित अन्य पोर्टल, वेब साइट तथा पत्रों निराकरण वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, नवीन भगत, संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत सहित अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जिला स्तरीय उभयलिंगी सुरक्षा सेल गठित
गरियाबंद। उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारो का संरक्षण) नियम 2020 नियम 11(5) अंतर्गत उभयलिंगी व्यक्तियों के विरूद्ध अपराधों की निगरानी एवं समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय उभयलिंगी सुरक्षा सेल का गठन किया गया है।
उभयलिंगी व्यक्ति के साथ अपराध एवं समस्याओं के समाधान हेतु समाज कल्याण उप संचालक श्री डी.पी. ठाकुर (सदस्य/सचिव) मो.- 7587842145 में संपर्क कर अपनी समस्या की जानकारी दे सकते है। जिसके उपरांत उनकी समस्या के समाधान के लिये जिला स्तरीय सुरक्षा सेल द्वारा सहयोग किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग संयुक्त जिला कार्यालय कक्ष कमांक 11 में संपर्क कर सकते है।
गरियाबंद न्यायालय परिसर में नष्ट की गई 11 हजार लीटर अवैध शराब
गरियाबंद । जिला-अपर सत्र न्यायालय गरियाबंद के मालखाना अनुभाग में 10 वर्षों से लंबित संपत्तियों का निराकरण किया गया। जिला-गरियाबंद के अलग-अलग थानों से जप्त लगभग 11,000 बल्क लीटर जप्त अवैध शराब को न्यायालय परिसर, गरियाबंद में नष्ट किया गया। प्रभारी अधिकारी मालखाना अनुभाग जिला एवं अपर सत्र न्यायालय, गरियाबंद श्रीमती तजेश्वरी देवी देवांगन के निर्देशन में उक्त अवैध शराब का विधिवत् नष्टीकरण किया गया।
उक्त नष्टीकरण प्रकिया सफलतापूर्वक संपन्न किये जाने हेतु अपर सत्र न्यायाधीश, एफटीएससी यशवंत वासनीकर, तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गरियाबंद श्रीमती छाया सिंह, वर्तमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , गरियाबंद श्रीमती अनीता ध्रुव, न्यायिक मजिस्टेट कनिष्ठ श्रेणी, गरियाबंद प्रशांत कुमार देवांगन, पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद निखिल अशोक राखेचा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर, नायब नाजिर प्रवेश शेण्डे, सेल अमीन उमेश कुमार एवं ओमप्रकाश जायसवाल, आरक्षक गरियाबंद का विशेष योगदान रहा। इसके साथ ही उक्त कार्य पूर्ण किये जाने में न्यायालयीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण प्रेमकुमार सोनवाने, रेणुप्रसाद गिलहरे, देवलाल ठाकुर, गोकुलराम ध्रुव, बालकृष्णा सोनवानी, हीरासिंह ध्रुव एवं दामोदर सोनवानी का सराहनीय योगदान रहा।
उचित व्यवस्था के तहत जारी रहे धान खरीद : कलेक्टर
गरियाबंद । राज्य शासन द्वारा 14 नवम्बर से शुरू किये गये धान खरीदी जिले में सुचारू रूप से जारी है। उपार्जन केन्द्रों में उचित व्यवस्था सुनिश्चित कर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सुचारु और पारदर्शी तरीके से धान खरीदी हो रही है। केन्द्रों में सभी प्रकार की सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज खाद्य, सहकारिता, बैंक, नागरिक आपूर्ति निगम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को समितिवार धान की खरीदी, बंद धान का परिवहन, बारदाना, उठाव सहित अन्य जानकारी ली। कलेक्टर ने धान की खरीदी निरंतर जारी रखने, धान उठाव के लिए लगातार परिवहन करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी समिति में पर्याप्त नये एवं पुराने बारदानें की व्यवस्था करने को कहा जिससे की धान की खरीदी सुचारु रुप से जारी रहे। इस दौरान अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के अवैध धान एवं परिवहन करते पाये जाने पर प्रकरण बनाये जा रहे है। अब तक जिले में 39 प्रकरण बनाये गये है जिसमें 8121 बोरा धान तथा 16 वाहन जप्त कर कार्रवाई की गयी है। इसी तरह अब तक कुल 2 लाख 80 हजार 610.64 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। उपार्जन केन्द्र से मिलर को 21 हजार 438 मिट्रिक टन धान प्रदाय किया गया है। उन्होंने समिति से धान का अधिक से अधिक उठाव करने तथा खाद्य निरीक्षक एवं सहकारिता निरीक्षक को समिति में जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिये । इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
पंजीकृत निर्माण श्रमिक 31 तक करायें पंजीयन
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से अब तक ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनके पंजीयन की वैद्यता समाप्त हुये 01 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका है, तथा उनके द्वारा पंजीयन नवकरण हेतु अभी तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, ऐसे निर्माण श्रमिक 31 दिसंबर 2024 तक नवीनीकरण हेतु आवश्यक निर्धारित मूूल अभिलेखों के साथ, श्रमेव जयते मोबाईल एप्प, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र ्रविभागीय वेबसाईट, च्वाईस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते है। तथा 31 दिसंबर 2024 के पश्चात् ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र 0771-3505050 तथा कार्यालय श्रम पदाधिकारी जिला गरियाबंद में संपर्क कर सकते है।
बीईओ एवं सहायक ग्रेड-03 के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण जारी
गरियाबंद। जिला शिक्षा अधिकारी ए के सारस्वत ने आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी किशुन लाल मतावले एवं सहायक ग्रेड-03 खेलन देवांगन बिना पूर्व सूचना एवं अवकाश आवेदन के अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित पाये गये। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण जारी करते हुये माह दिसंबर 2024 को वेतन अवरुद्ध करने जिला कोषालय अधिकारी को पत्र प्रेषित किया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी छुरा द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में संचालक लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन नया रायपुर का अवगत कराया गया है।
36 आंगनबाड़ी भवन के उन्नयन के लिए राशि स्वीकृत
गरियाबंद। महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में आंगनबाड़ी भवनों के मरम्मत काय के लिए गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर परियोजना के 36 आंगनबाड़ी भवनों की स्वीकृति प्रदाय किया गया है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे के नेतृत्व एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी दीपा शाह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा फिंगेश्वर परियोजना के 36 आंगनबाड़ी भवनों के मरम्मत कार्य करने के लिए 24 लाख 25 हजार रूपये का आबंटन मरम्मत कार्य कराने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, गरियाबंद को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिसमें आंगनबाड़ी भवन सुरसाबांधा 02 के लिए 60 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन क्रमांक 03 के लिए 95 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन जेंजरा क्रं. 03 के लिए 96 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन जेंजरा केंद्र क्रं. 01 के लिए 62 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन कोपरा 02 के लिए 45 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन कोपरा 05 के लिए 43 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन देवरी 04 के लिए 50 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन रोहिना 03 के लिए 90 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन बहेरापाल केन्द्र 02 के लिए 70 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन का बासीन 07 के लिए 90 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन बोरसी 05 के लिए 65 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन बोरसी 01 के लिए 62 हजार रूपये, अंागनबाड़ी भवन धमनी 03 के लिए 82 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन देवगांव 01 केन्द के लिए 1 लाख 6 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन परसदाकला 04 के लिए 75 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन बोरिद 01 के लिए 82 हजार रू, पतोरी आंगनबाड़ी भवन के लिए 96 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन कुण्डेल 03 के लिए 85 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन बनगवा के लिए 1 लाख 8 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन लचकेरा 02 के लिए 1 लाख 1 हजार रुपये, आंगनबाड़ी भवन लचकेरा 03 के लिए 1 लाख 8 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन तर्रा केन्द्र क्रमांक 01 के लिए 84 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन लचकेरा 01 के लिए 1 लाख 6 हजार रुपये, आंगनबाड़ी भवन फिंगेश्वर 03 के लिए 62 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन फिंगेश्वर 05 के लिए 84 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन फिंगेश्वर 06 के लिए 13 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन फिंगेश्वर 08 के लिए 25 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन फिंगेश्वर 09 के लिए 10 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन फिंगेश्वर 12 के लिए 20 हजार रूपये, राजिम 01 के लिए 50 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन पथर्रा 04 के लिए 50 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन राजिम 10 के लिए 50 हजार रूपये, राजिम 12 के लिए 50 हजार रूपये, आंगनबाड़ी भवन राजिम 16 के लिए 50 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदाय किया गया है।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाया गया वीर बाल दिवस
गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों ने धर्म और मानवता के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी
गरियाबंद । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस जिला मुख्यालय गरियाबंद के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में मनाया गया। उल्लेखनीय है कि वीर बाल दिवस को सिक्खों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों के शहादत को चिन्हित करते हुए मनाया जाता हैै। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत ने संबोधित करते हुये कहा की गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों ने धर्म और मानवता के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी। मुगलों के खिलाफ जंग में इन्होंने डटकर खड़े हुये थे। और जंग में शहिद हो गये थे। सिक्खों के गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होने बताया की भारत सरकार ने 26 दिसंबर 2022 को वीर बाल दिवस के रुप में मनाने की घोषणा की। इस दिन को गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों के बलिदान को याद करते हुये मनाया जाता है। शैक्षिक और धार्मिक संस्थानों में इस दिन कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। वीर बाल दिवस साहस और देश के प्रति बलिदान का प्रतीक है। इससे धर्म के प्रति निष्ठा एवं राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश मिलता है।
इस दौरान सेजेस अंग्रेजी माध्यम, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कविता, भाषण, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूलों के बच्चों ने विभिन्न विधाओं में भाग लिया। कविता विधा के अंतर्गत ईशान, सौरभ सोनी, पल्लवी साहू, लक्ष्मी साहू ने भाग लिया। इसी तरह प्रतियोगिता में सुरेश, गुरविंदर सिंह राठौड़ ,सौरभ सोनी, तुषार साहू, मिलिंद बौद्ध, आस्था सिंह राजपूत, टीना भिलेपारिया, अनिमा भगत ने भाग लिया। चित्रकला में इंदु साहू, वीना धु्रव , चुनेश्वरी, रत्नेश्वरी, योगेश्वरी, विधा, अणिमा ,भूमिका, चंचल, संजना और निबंध विधा के अंतर्गत ईशान, सुरेश, भूमिका साहू, लक्ष्मी बंदे, इंदु साहू, यामिनी साहू, नेहा साहू, ईश्वरी देव, अणिमा भगत रत्नेश्वरी साहू ने भाग लिया। जिला मिशन समन्वयक खेल सिंह नायक ने विद्याथियों को सनातन धर्म के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान बीईओ गजेंद्र ध्रुव प्राचार्य अलका दानी, बीआरसी तेजेश कुमार शर्मा ,करमजीत सिंह राठौर, अमित सिंह राठौर ,दीपक कुमार बौद्ध सेजेश गरियाबंद प्राचार्य, किशोर कुमार साहू व्याख्याता, नरगिस कुरैशी प्रधान पाठिका, रंजना परिहार प्रधानपाठिका, वर्षा पटेल व्याख्याता, अमिता मेंढ़े अधीक्षिका कन्या कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गरियाबंद, डॉक्टर राकेश कुमार साहू, भेलेश्वरी कोमर्रा, वागेश्वरी कुंजाम, किरण नंद, पुष्पा साहू, पुरुषोत्तम लाल साहू, केवरा धु्रव, लोकेश साहू और सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप महाडिक ने किया।
समावेशी शिक्षा पर राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
सुशासन दिवस पर सभी अटल चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
गरियाबंद। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित स्व अटल बिहारी वाजपेयी की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में आज जिले में सुशासन दिवस मनाया गया। जिले के विभिन्न पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, आमजनों की उपस्थिति में अटल जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण कर सुशासन स्थापित करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ रीता यादव सुशासन दिवस के अवसर पर ग्राम कस और फुलकर्रा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों व अधिकारी-कर्मचारियों को जिले में सुशासन के उच्चतम मापदंड को स्थापित करने, शासन को पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण हेतु प्रयास करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनपद सीईओ गरियाबंद अमजद जाफरी भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटलबिहारी वाजपेयी ने सुशासन का जो सपना देखा था, उसे प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार साकार कर रही है। सरकार उनके बताए गए आदर्शों और मूल्यों का अनुसरण करते हुए सर्वहारा समाज के विकास और प्रगति के लिए कृत-संकल्पित है।
सुशासन दिवस के पूर्व सभी पंचायतों में अटल चौक की सफाई, पोताई, तैयारी एवं चौक दुरूस्तीकरण का कार्य किया गया था।
इसके पश्चात आज सभी अटल चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थायी सूची एवं आवास प्लस में सूची का वाचन, विष्णु के सुशासन का वाचन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का वाचन किया गया। साथ ही
हायर सेकेण्डरी, हाईस्कूल आदि के बच्चों द्वारा अटल जी की कविता का पाठन किया गया।
ग्राम पंचायतों में कविता का पाठ करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा
सुशासन दिवस पर निबंध, भाषण भी आयोजित किया गया।
जिले के अधिकारी ऑनलाइन कार्यक्रम में हुए शामिल
गरियाबंद । सरकार से समृद्धि कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में आज किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए। कार्यक्रम में सरकारी समितियों के उन्नयन के संबंध में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में एनआईसी कक्ष गरियाबंद में सहायक आयुक्त सहकारिता डॉ.उषा ध्रुव, सहायक संचालक मत्स्य आलोक वशिष्ठ, उपनिदेशक वेटरनरी डॉ.ओ.पी.तिवारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी जुड़े। कार्यक्रम में जिले के नवगठित मत्स्य एवं दुग्ध सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित होकर कार्यक्रम से जुड़े। गरियाबंद जिले के अंतर्गत नव गठित मत्स्य सहकारी समिति रावड़, कोसमी (कसेरु) एवं दुग्ध
सहकारी समिति परसदाजोशी, मुड़ागाँव, कुरूद के अध्यक्ष एवं सचिव को सहायक आयुक्त सहकारिता डॉ. उषा ध्रुव द्वारा पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही डॉ. ऊषा ध्रुव द्वारा जिले के सहकारी समितियों में संचालित सी.एस.सी केन्द्रों में सर्वाधिक ट्रांजैक्शन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्राथमिक क़ृषि साख सहकारी समिति गुंडरदेही को पुरस्कृत किया गया। ऑनलाइन कार्यक्रम में शिवेश मिश्रा नोडल अधिकारी गरियाबंद, डॉ.बी.पी. यादव वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के.चंद्राकर अतिरिक्त उपसंचालक पांडुका पशुधन विकास विभाग, मोहित राम गड़तिया स. वि. अ., रविन्द्र कुमार नायक स. वि. अ., सौरभ चंद्राकर मत्स्य निरीक्षक, एन. के. साहू सुपरवाइजर डीसीसीबी एवं किशनलाल साहू सुपरवाइजर डेयरी मौजूद रहे।
अटल जी की 100वीं जयंती पर फुलकर्रा मे सुशासन दिवस का आयोजन
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
अब ई-केवाईसी राशनकार्ड नवीनीकरण 28 फरवरी तक
गरियाबंद। जिले मे अब तक कुल 2 लाख 13 हजार 208 राशनकार्ड प्रचलित हैं जिसमे से कुल 6 लाख 55 हजार 955 सदस्य संख्या दर्ज हैं। जिले में प्रचलित राशनकार्डाे का जहां ई-केवाईसी का कार्य प्रगति पर है अब तक कुल 5 लाख 90 हजार लोगों का ई-केवाईसी किया जा चुका है। शेष 65,955 लोगों के ई-केवाईसी का कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। जिसका डोर-टू-डोर ई-केवाईसी अपडेशन का कार्य प्रगति पर है। पुराने प्रचलित राशनकार्डों के नवीनीकरण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। अब तक 2,00,539 राशनकार्डाे का नवीनीकरण किया जा चुका है। खाद्य अधिकारी सुधीर चन्द्र गुरु ने बताया कि राज्य शासन ने राशनकार्ड की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तक बढ़ा दी है। इसके पश्चात् नवीनीकरण नही कराने वाले राशनकार्डाे को डेटाबेस से विलोपित करने का कार्य किया जावेगा। अतः सभी राशनकार्डधारियों से अपील किया गया है कि वे शीघ्रता से अपना राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य पूर्ण कराएं। ताकि खाद्यान्न प्राप्त करने मे किसी भी प्रकार की असुविधा न हों।