छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

लखपति दीदी योजना से महिलाओं का हो रहा आजीविका संवर्धन

गरियाबंद। शासन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में लखपति दीदी योजना भी क्रियान्वित की जा रही है। इसके माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन से आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मोहंदा की रहने वाली जागेश्वरी मरकाम ने लखपति दीदी बिहान योजना से जुड़कर आर्थिक स्वावलंबन की राह पकड़ ली है। जागेश्वरी मरकाम शैलपुत्री स्व सहायता समूह की सदस्य है। समूह गठन उपरान्त व्यक्तिगत गतिविधि प्रारंभ करने की उद्देश्य से जागेश्वरी ने किराना एवं फैंसी स्टोर खोलने के लिए कदम बढ़ाया। उनके पास मूलधन नहीं था जिससे वह गतिविधि प्रारंभ कर सके।  ग्राम संगठन से ऋण प्राप्त कर एवं बैंक ऋण 55 हजार रूपए लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सफल प्रयास किया।

वर्तमान में जागेश्वरी मरकाम के किराना एवं फैंसी स्टोर एवं परिवार से कुल आय मिलाकर  लगभग 1 लाख 40 हजार तक की औसतन शालाना आमदनी इस गतिविधि के माध्यम से हो रही है। अब वह अपने को आत्मनिर्भर एवं सशक्त महसूस कर रही है। उन्होंने बताया कि शासन की योजना से उनको आगे बढ़ने का मौका मिल गया है। वह लखपति दीदी बनकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है। महिलाओं को आगे बढ़ाने सरकार द्वारा संचालित लखपति दीदी योजना के लिए जागेश्वरी मरकाम ने केन्द्र सरकार एवं राज्य शासन का आभार प्रकट किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image