छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का हुआ भव्य समापन, पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – निकली भव्य शोभायात्रा

राधेश्याम सोनवानी

गरियाबंद। गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। अंतिम दिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। पंडाल में हर-हर महादेव के जयकारों के बीच कथा का वाचन सम्पन्न हुआ, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने आशीर्वचन प्राप्त किए।

कथावाचक संत इंद्रदेव सरस्वती जी महाराज ने अंतिम दिन भगवान शिव के दिव्य स्वरूप, भक्ति की महिमा और जीवन में धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण, भजनों और आरती में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं शिव महापुराण की कथा में प्रसंग के बीच भावविभोर होकर श्रद्धालु झूमते–नाचते दिखे।

कथा के समापन के बाद मंदिर प्रांगण से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शिव बारात, झाँकियाँ, धूमाल और भक्तिमय गीतों की धुन ने पूरे नगर को शिवमय बना दिया। महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग सभी इस शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान शिव के जयकारे लगाते नजर आए।

श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन गरियाबंद के देवांगन पर द्वारा आयोजित की गई थी। कथा के समापन अवसर पर हेमचंद देवांगन ने सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न होने पर सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं पुलिस प्रशासन और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

बता दें कि गरियाबंद में विशाल कथा पंडाल और धार्मिक उल्लास और भक्ति से परिपूर्ण यह आयोजन स्थानीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बना रहा। वहीं सोमवार को हवन–पूजन उपरांत महाभंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण किया।

Leave Your Comment

Click to reload image