छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

विश्व दिव्यांगता दिवस पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन, जिले से व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने दिए व्याख्यान

 

राधेश्याम सोनवानी
 गरियाबंद, विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर Divine Inspiration द्वारा एक सार्थक और जागरूकतापूर्ण वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से वक्ता के तौर पर शामिल व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ ने बताया कि इस संगोष्ठी में राज्य के कई जिलों से चुनिंदा विशेषज्ञों, शिक्षकों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'दिव्यांगजन के लिए बेहतर सुविधाएँ एवं सुलभ वातावरण का निर्माण' था। राष्ट्रपति पुरस्कृत के शारदा जिला दुर्ग के मार्गदर्शन में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा दिव्यांगता और समावेशन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार प्रस्तुत किए जिनमें प्रमुख रूप से दिव्यांगजन की शिक्षा, तकनीक, रोजगार, कानूनी अधिकार, बाधा-रहित वातावरण, मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक संवेदनशीलता और सामुदायिक सहयोग जैसे अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। व्याख्याता गायकवाड़ ने दिव्यांगजन के लिए बाधा रहित वातावरण पर व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने बताया कि आधुनिक समय में रैंप, लिफ्ट, ब्रेल संकेत, टैक्टाइल पाथ, स्क्रीन रीडर, सहायक तकनीक और डिजिटल एक्सेसिबिलिटी जैसी सुविधाएँ दिव्यांगजनों के जीवन को सहज और स्वतंत्र बनाती हैं। समाज के दृष्टिकोण में बदलाव और समावेशी सोच ही वास्तविक रूप से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाती है। दिव्यांगता कोई कमी नहीं, बल्कि विविधता है।जिसे समझना, सम्मान देना और स्वीकार करना हमारा सामाजिक दायित्व है। दिव्यांगजन शिक्षा, रोजगार, खेल, कला और तकनीक के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं, बशर्ते उन्हें समान अवसर, सुलभ वातावरण और आवश्यक सहायक साधन उपलब्ध हों। वक्ताओं में प्रमुख रूप से के. शारदा, प्रीति शांडिल्य, हिमकल्याणी सिन्हा, ज्योति सराफ, कमलेश लांझे, सुशील कुमार पटेल, यशवंत कुमार पटेल, शिवकुमार बंजारे, लक्ष्मण बांधेकर, चंचला चंद्रा, कृष्ण राणा, शांति सोनी, ममता सिंह, वीरेंद्र कुमार ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन समीक्षा गायकवाड़ ने किया।

Leave Your Comment

Click to reload image