स्वायल हेल्थ योजना के तहत ग्राम मरोदा में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
गरियाबंद। गरियाबंद के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मरौदा में स्वायल हेल्थ योजना के अंतर्गत कृषकों को मृदा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 12 दिसंबर शुक्रवार को कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी अनित सलामे एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी चित्रगुप्त कश्यप ने किसानों को मृदा परीक्षण की प्रक्रिया, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व तथा संतुलित उर्वरक उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।