छत्तीसगढ़ / जशपुर

जशपुर में दंतैल का उत्पात, दो दिनों में 8 घर तोड़े, गांव में दहशत

जशपुर - जशपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में एक दंतैल हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गंभीर बात यह है कि जंगली हाथी ने दो दिनों के भीतर 8 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 जनवरी की रात हाथी ने नारायणपुर गांव में चार घरों को तोड़ दिया। इस दौरान घरों में रखे टीवी सहित अन्य घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद मंगलवार रात हाथी ने सुसडेगा गांव में चार और घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने घरों में रखा धान भी खा लिया।घटना के समय घर के अंदर सो रही मां और बेटी हाथी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। ग्रामीणों के अनुसार, अचानक हाथी के गांव में घुसने से लोगों में दहशत फैल गई।वन विभाग मौके पर पहुंचा, ग्रामीणों को किया गया सुरक्षित
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अमले ने हाथी प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और इलाके को खाली कराया। वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, रात के समय बाहर न निकलने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image