छत्तीसगढ़ / मुंगेली

चंडीगढ़ अधिवेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित लोरमी से संजय सिंह

 लोरमी -  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 के द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन चंडीगढ़ में किया गया।जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के राजा महाराजा और रियासतों के लोगों के साथ क्षत्रिय समाज के लिए सर्वोच्च कार्य करने वाले लोग भी सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मानवेंद्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, ऋषिराज सिंह,महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष तोमर, युवा अध्यक्ष शिवेंद्र पाल टिक्का और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव व विजय सिंह सोनगरा ने मां दुर्गा के प्रतिमा पर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

                  
इस आयोजन में 24 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें छत्तीसगढ़ से संजय सिंह के साथ जितेंद्र सिंह, छत्रपाल सिंह  ने प्रतिनिधित्व किया। अध्यक्ष संजय सिंह ने समाज के सेवा कार्यों को रखा। लोक कल्याण मानवता की सेवा सभी राजा महाराजा ने सराहा। अधिवेशन के राष्ट्रीय एजेंडा में रखा गया रक्तदान, बीमार पीड़ित के लिए स्वास्थ्य शिविर, गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षा में मदद करना, गरीब कन्याओं को विवाह में मदद , भारत सरकार यूजीसी कानून पर रोक के लिए पत्राचार और महाराणा प्रताप जयंती पर छुट्टी के लिए अवकाश आदि बिंदुओं पर कार्य करने के लिए प्रस्ताव पास किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से जीतेन्द्र सिंह, छत्रपाल सिंह, किरण सिंह उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image