छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

 कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

जनदर्षन में कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए 
विभिन्न ग्रामों से पहुँचे आवेदकों ने आवास, पट्टा, एग्रीस्टेक और अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवेदन सौपा

राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद, :- 09 जून 2026/जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। आज जनदर्शन में कुल 47 ओवदन प्राप्त हुए। कलेक्टर  बीएस उइके ने नागरिकों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। 
जनदर्शन में ग्राम कुटेना के हेमलाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वितीय किस्त की राशि दिलाने के लिए आवेदन सौपा। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने संबंधित विभाग के अधिकाकरयों को अपने समक्ष बुलाकर उनकी द्वितीय किस्त की राशि दिलाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गरियाबंद की रामकली साहू ने पीएम आवास दिलाने के लिए, ग्राम पीपरछेड़ी की चम्पी बाई भुंजिया ने एग्रीस्टेक में नाम जोड़ाने, ग्राम कुरूद के चेतन राम साहू ने मनरेगा में उनके द्वारा किए गए मजदूरी राशि दिलाने के लिए आवेदन सौपा। इसके अलावा ग्राम देवरी के मदनराम साहू ने पशु शेड निर्माण की राशि दिलाने,  ग्राम बम्हनदेवी के शत्रुघन लाल ने पट्टा प्रदान करने, ग्राम खुटगॉव के परमेश्वर ने रोजगार गारंटी सूची में नाम जुड़वाने के लिए, ग्राम बम्हनदेवी की लक्ष्मी बाई धु्रव ने राजस्व पट्टा प्रदान कराने के लिए, ग्राम कुटेना के इंदल राम साहू ने श्रवण यंत्र प्रदान कराने, ग्राम खम्हारगुड़ा की कुर्ती बिहारी ने भूमि की मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम परतेवा के फकीर राम साहू ने केसीसी सब्सिडी की राशि दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने अधिकारियों को सभी आवेदनों का गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ  प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श
पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image