आवारा मवेशियों के नियंत्रण के लिए निरंतर कार्यवाही जारी
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग द्वारा बारिश में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा यातायात को सुगम बनाने हेतु आवारा मवेशियों को पकडऩे का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य टाउनशिप के साथ साथ संयंत्र के भीतर भी किया जा रहा है।
08 अगस्त को संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल से 17 मवेशी पकड़े गए। संयंत्र के नगर सेवाएँ विभाग द्वारा निरन्तर अवैध कब्जा हटाने, अवैध बैनर पोस्टर हटाने तथा आवारा मवेशियों पर नियंत्रण का कार्य जारी है। संयंत्र के अंदर सुबह से दोपहर तक तथा दोपहर के बाद टाउनशिप के सेन्ट्रल एवेन्यू से इधर-उधर भटक रहे 25 आवारा पशुओं को पकड़ा गया।