छत्तीसगढ़ / दुर्ग

भिलाई क्षेत्र में उद्यानों एवं डिवाइडरो में लगाये गये पौधो की हो रही है कटाई-छटाई

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य निरंतर जारी है। पर्यावरण को हरा-भरा रखने के उददेश्य को लेकर वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पौधो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्री-गार्ड भी लगाया जा रहा है। जिससे पौधे आसानी से बड़ा हो जाये और वृक्ष का रूप ले सके। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू को निर्देश दिये है।

निगम भिलाई क्षेत्र में जहां भी वृक्षारोपण किया गया है। उसका मॉनिटरिंग करे साथ ही जो पौधे बड़े हो गये है या जिनके डाल इधर-उधर बिखर गये है। उनकी कटाई-छटाई, ट्रिमिंग का कार्य करते रहे। जिससे पौधे सुन्दर एवं स्थल के आकार में बड़े हो। निर्देश का पालन करते हुए उद्यान विभाग के श्रमिको को पेड़ो की कटाई, छटाई कार्य पर लगाया गया है। जिनके द्वारा गौरवपथ डिवाइडर, सेक्टर 01 के उद्यानों में ट्रिमिंग का कार्य किया जा रहा है।

 
 

जहां भी खाली स्थान दिख रहा है वहां पौधे भी रोपित किया जा रहा है। महापौर नीरज पाल ने नागरिको से अपील किये है कि पर्यावरण हम सब के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसका पुरी तरह से खयाल रखना हमारी जिम्मेदारी है। पौधे लगाये और उसकी सुरक्षा करे। हम सब के प्रयास से ही भिलाई शहर को हरा-भरा एवं सुन्दर बना सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image