मोडिफाइड साइलेंसर पर फिर कसा यातायात का शिकंजा 50 से अधिक वाहनों पर हुई कार्यवाही
मोडिफाइड साइलेंसर पर फिर कसा यातायात का शिकंजा 50 से अधिक वाहनों पर हुई कार्यवाही,,,,,,,,,,, बुलेट जैसे वाहनों में लगे मोडिफाइड साइलेंसरों से तेज कर्कश तथा कान फोड़ू आवाज के व्यवधान से एक तरफ जहां सुगम यातायात बाधित होता है वही यह स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है l ऐसे साइलेंसरों से निकलने वाली आवाज नवजात शिशु , वृद्ध या बीमार व्यक्तियों के लिए प्राण घातक सिद्ध हो सकती है, इस पर नियंत्रण हेतु समय-समय पर ऐसे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की जाती रही है l पुनः जिला पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के आदेश अनुसार यातायात प्रभारी एडिशनल एस पी नीरज चंद्राकर ने ऐसे मोडिफाइड साइलेंसर युक्त वाहनों पर पुनः शिकंजा कसा है ।और लगातार ऐसे वाहनों पर कार्यवाही विशेष अभियान चलाकर की जा रही है l हाल ही में इस प्रकार के लगभग 50 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। साथ ही एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने यह भी बताया कीअब यातायात पुलिस का यह अभियान निरंतर चलेगा और शहर में एक भी ऐसे वाहन न दिखें इस आशय का हमारा प्रयास जारी रहेगा।