मध्य प्रदेश

12 साल बाद श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव में मतदान हुआ शुरू, 80 बूथों पर वोटिंग

 इंदौर। पिछले दो साल से सिख समाज में चुनाव कराने को लेकर चल रही कवायद पर गुरुवार को विराम लग जाएगा। कई बार तारीख तय होने के पश्चात अब 12 साल बाद श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव में मतदान आज सुबह नौ बजे से शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक चलेगा।

मतपत्रों की गिनती आठ नवंबर को सुबह आठ से शुरू होगी। चुनाव अध्यक्ष और सचिव के साथ ही 17 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए हो रहे हैं। चुनाव में सीधा मुकाबला खालसा फतेह (चुनाव चिह्न बाज) और खंडा पेनल (चुनाव चिह्न घोड़ा) के बीच है।

मुख्य चुनाव अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन के अनुसार मतदान की पात्रता 11 हजार 687 मतदाताओं को है। मतदान निरंजनपुर गुरुद्वारा, गुरुनानक पब्लिक स्कूल खंडवा रोड, गुरु अमरदास हाल माणिकबाग रोड और खालसा कॉलेज राजमोहल्ला में हो रहे हैं। इन चारों स्थान पर 80 बूथ हैं। मतदान के लिए फोटोयुक्त परिचय पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लाना आवश्यक है।

श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव को लेकर दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

 

श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसे बीच में रोका नहीं जा सकता। याचिकाकर्ता चाहे तो परिणामों को चुनौती देते हुए दीवानी न्यायालय में वाद प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

सुप्रीम कोर्ट में याचिका मनदीपसिंह और तारसेमसिंह ने एडवोकेट विभोर खंडेलवाल और श्याम दिवान के माध्यम से दायर की थी। इसमें कहा था कि जिस मतदाता सूची के आधार पर चुनाव करवाए जाना हैं वह दूषित है। ऐसे में अगर मतदान करवाया गया तो चुनाव की पवित्रता समाप्त हो जाएगी। मंगलवार को बहस अधूरी रही थी।

Leave Your Comment

Click to reload image