मध्य प्रदेश

कांग्रेस कैंडिडेट के बाद भाजपा प्रत्याशी को भी पुलिस ने कस्टडी में लिया, जाने कारण

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर वधानसभा सीट पर उपचुनाव का रण जारी है। सुबह 10 बजे तक करीब 25 फीसदी मतदान हो चुका है। कहीं – कहीं से तनाव के हालातों से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में सुबह करीब 8 बजे सूचना सामने आई थी कि की श्योपुर पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को नजरबंद कर लिया था। कांग्रेस प्रत्याशी को पुलिस कस्टडी में रहकर ही वोट डालना पड़ा। वहीं, अब पुलिस ने वोट डालने के बाद भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को भी नजरबंद कर लिया है। बताया जा रहा है कि पोलिंग बूथ से वोट डालकर बाहर निकले रावत को पुलिस ने बाहर निकलते ही नजरबंद किया। फिलहाल, उन्हें एसडीओपी कार्यालय में रखा है।

हालांकि, अबतक पुलिस की ओर से इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर उन्होंने दोनों प्रत्याशियों को कस्टडी में लेकर क्यों रखा है। हालांकि, विभाग के सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में तनाव के हालातों को नियंत्रण में रखने के लिए आयोग की ओर से ये फैसला लिया गया है।

भाजपा प्रत्याशी भी शाम 6 बजे तक नजरबंद

उल्लेखनीय है कि, विजयपुर क्षेत्र में उपचुनाव मतदान से पहले फायरिंग की घटनाएं भी हुई हैं। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी को नजरबंद किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध शुरु हो गया था। कांग्रेसियों की मांग थी कि, अगर माहौल बिगड़ना ही कारण है तो भाजपा प्रत्याशी को नजरबंद क्यों नहीं किया गया। इसी के चलते अब पुलिस की ओक से भाजपा प्रत्याशी को भी कस्टडी में लिया गया है।

भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया मतदान

बता दें कि, पुलिस कस्टडी में लिए जाने से पहले भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत ने अपने गृह ग्राम सुनवई में मतदान किया। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने पुलिस कस्टडी में रहते हुए अपने गांव में स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

कांग्रेसियों ने की थी मांग

इससे पहले पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को नजर बंद कर लिया है। क्षेत्र में बढ़ रहे तनाव के हालातों को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन की ओर से ये फैसला लिया जाना बताया गया है। हालांकि, सिर्फ कांग्रेस प्रत्याशी को ही नजरबंद किए जाने पर कांग्रेसियों में आक्रोश बढ़ने लगा था। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भी नजरबंद करने की मांग की थी। वहीं, अंधूपुरा पोलिंग बूथ कुछ मतदाताओं ने शिकायत की है कि, उन्हें मतदान नहीं करने दिया जा रहा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image