मध्य प्रदेश

कुएं में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत: खोजबीन के बाद मिला शव, मां के साथ मौसी के घर घूमने आया था

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में 3 साल के मासूम की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बालक आदर्श पटेल खेल रहा था। इसी दौरान अचानक  गहरे कुएं में गिर गया। कुआं पानी से लबालब भरा हुआ है, जिससे गहराई पर जाकर तलाश करना मुश्किल हो रहा था।

ग्रामीणों ने कांटा डालकर बच्चे की तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही अजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और होमगार्ड एसडीईआरएफ कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। जद्दोजहद शव को कुएं से बाहर निकाल लिया गया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बांदा में रहने वाला आदर्श पटेल अपनी मां के साथ मौसी के घर आया हुआ था। गांव के कुछ बच्चों के साथ खेलते हुए कुएं के पास पहुंच गया। पास में ही बंदर उछल कूद कर रहे थे। कुछ बच्चे उन्हें पत्थर मारते हुए खदेड़ने लगे। लौट कर देखा तो आदर्श नहीं दिखा। जिसकी सूचना परिवार के लोगों को दी गई।

काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिवार के लोग कुएं में तलाश करने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave Your Comment

Click to reload image