कहां गायब हो गया ‘भोपाल का महेश’ ? ‘मन की बात’ कार्यक्रम में PM Modi ने की तारीफ, अब ढूंढ रही पुलिस
भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भोपाल के महेश नाम के शख्स का जिक्र किया था। पीएम मोदी ने कहा कई शहरों में ‘युवा’ बुजुर्गों को डिजिटल क्रांति में भागीदार बनाने के लिए आगे आ रहे हैं। भोपाल के महेश ने अपने क्षेत्र के कई बुजुर्गों को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट करना सिखाया है। पीएम के जिक्र करने के बाद भोपाल प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता दिनभर महेश की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
महेश ने सिखाया स्मार्टफोन का इस्तेमाल
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा कि बुजुर्गों के पास स्मार्टफोन तो थे, लेकिन इसका इस्तेमाल वह नहीं कर पाते थे। इसकी सही उपयोग नहीं हो पाने की स्थिति में भोपाल के महेश ने उनकी मदद की। जब कार्यक्रम खत्म हुई तो महेश को ढूढ़ने का अभियान चलाया गया। बीजेपी नेताओं से लेकर अधिकारियों तक सबने महेश को खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला सका।
कलेक्टर ने भी खोजने का किए प्रयास
पीएम मोदी की चर्चा में महेश के नाम के अलावा ऐसी कोई और जानकारी नहीं दी गई थी, इसलिए अपने अपने तरीके से सब उसे ढूंढते रहे। कलेक्टर, पुलिस अफसर और बीजेपी नेता भी महेश को ढूंढने में लगे रहे। लेकिन देर रात तक भी किसी को महेश की कोई जानकारी हाथ नहीं लगी।