थाने पहुंचकर पति बोलाः मैंने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, तो पुलिस भी रह गई दंग, यह है मामला
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में पति ने पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा और पुलिस से बोला- मैंने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, तो पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने आरोपी को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल उज्जैन के घट्टिया थाना क्षेत्र के समीप एक युवक ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक ने स्वयं थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटिया के शासकीय महाविद्यालय के समीप रहने वाले जगदीश भारती ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी मंजू को मौत के घाट उतार दिया। मंजू जगदीश की दूसरी पत्नी थी। लगभग एक वर्ष पहले ही जगदीश की शादी मंजू से हुई थी। रात में जगदीश ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद पति (जगदीश) स्वयं थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रहे हैं। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।