ढाबे में पिलाई जा रही थी शराबः पुलिस ने छापेमारी कर संचालक पर दर्ज की FIR, हजारों रुपए की शराब जब्त
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में कोतवाली और मंडी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर दरबार ढाबे पर दबिश देकर हजारों की शराब जब्त की। बीते कुछ दिनों से पुलिस के पास शिकायत आ रही थी। इसके बाद भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर स्थित ढाबों पर छापामार कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि, दरबार ढाबा संचालक रजनीश गौर निवासी पचामा अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे थे। जिसके बाद छापामार कार्रवाई कर हजारों की अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, जब्त की गई 149 क्वॉटर शराब, 6 बीयर, कुल 30 लीटर 720 एमएल शराब बरामद की गई। इसकी कीमत करीब 23 हजार रुपए बताई जा रही है।