मध्य प्रदेश

BJP के पूर्व विधायक की मंत्री के सामने पिटाई: नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज, बोले- ये है संस्कारित और अनुशासित पार्टी की असलियत

भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व विधायक की हुई पिटाई मामले में कांग्रेस ने तंज कसा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया साईट X पर पोस्ट करते हुए  भाजपा पर पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि कार्यक्रम समापन के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी।

सिंघार ने बीजेपी पर कसा तंज 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस घटना  पर तंज कसते हुए X पर लिखा-  ये है संस्कारित और अनुशासित पार्टी बीजेपी की असलियत। उज्जैन जिले की महिदपुर विधानसभा में पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान की प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद अनिल फिरोजिया की मौजूदगी में पिटाई हुई। खास बात ये कि पिटाई करने वाले BJP के ही कार्यकर्ता थे, अब बिना बुलाए मंच पर जाने वालों के साथ तो यही होगा। CM साहब, आप विदेश क्या गए, यहां आपके गृह जिले में ही पार्टी वाले मारपीट करने लगे ये न तो राजनीतिक संस्कार हैं और सामाजिक व्यवहार।

क्या है पूरा मामला ? 

बता दें कि शुक्रवार को उज्जैन जिले के महिदपुर में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व सांसद अनिल फिरोजिया का एक कार्यक्रम था। स्वागत के लिए मंच पर पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान को आमंत्रण नहीं किया गया था। बताया जाता है कि इसके बाद वे मंच पर जबरन घुस गए और कार्यकर्ताओं से बदतमीजी करने लगे। इसी बीच नाराज कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री और सांसद की मौजूदगी में जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR पर दिया बयान 

सिंघार ने उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ता अपने पूर्व विधायक को सम्मान नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा बीजेपी का कार्यक्रम था तो वहां कांग्रेस कार्यकर्ता क्या करने जाएगा। इस तरह के फर्जी मुकदमे पूरे प्रदेश में चल रहे हैं। उज्जैन मुख्यमंत्री जी का जिला है, तो वहां तो उनकी लगातार मनमानी चल रही है। 

Leave Your Comment

Click to reload image