पैसों के लेनदेन पर रेत सप्लायर पर फायरिंग: ढाबे के पास बुलाया और मार दी गोली, सभी आरोपी फरार
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में पैसों के लेनदेन विवाद पर गिट्टी रेत के सप्लायर पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात कटंगी बायपास के पास आस्था ढाबे के समीप हुई है।
गोली लगने से अशोक बंशकार घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले लाया गया। मोहित राजपूत और नीरज तिवारी नाम के युवकों पर फायरिंग का आरोप लगा है। मटेरियल के रुपये लेने के लिए आरोपियों ने रेत सप्लायर अशोक को कटंगी बायपास बुलाया था। घायल अशोक बंशकार सिद्ध बाबा वार्ड के गणेश चौक इलाके का रहने वाला है। घायल अशोक बंशकार के बयानों के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। सभी आरोपी वारदात से बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी विपिन ताम्रकार, थाना प्रभारी, माढ़ोताल ने दी है।