दूल्हे पर फायरिंग करने वाले बदमाश पकड़ाए: दुल्हन के पिता से इस वजह से लेना चाहते थे बदला, पूछताछ में किया खुलासा
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में बीते दिनों दूल्हे पर फायरिंग (Firing on Groom) करने वाले 2 बदमाशों को जनकगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दुल्हन के पिता से उनकी रंजिश थी। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने गोली चलाई थी। जिसके बाद दूल्हे ने बग्गी से कूदकर अपनी जान बचाई थी।
बुलेट सवार बदमाशों ने की थी दूल्हे पर फायरिंग
दरअसल, लोहागढ़ ढोली बुआ का पुल के रहने वाले सचिन पांडे की 22 नवंबर को शादी थी। दूल्हा बग्गी में बैठ कर अपनी बारात ले जा रहा था। रात 9 बजे लेडीज पार्क नाग देवता मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी दो नकाबपोश बदमाश बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक से आए और युवक पर फायरिंग कर दी। समय रहने सचिन ने बदमाशों को फायरिंग करते हुए देख लिया और गोली चलते ही नीचे झुक गया। जिसकी वजह से गोली उसे नहीं लगी।
फायरिंग के बाद बग्गी से कूदकर युवक ने बचाई थी जान
फायरिंग के बाद सचिन ने बग्गी से उतरकर अपनी जान बचाई। पता चलते ही बारात में शामिल लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन जब तक दोनों मौके से फरार हो गए थे।