मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास: पहली बार 18 हजार मेगावॉट से ऊपर विद्युत आपूर्ति का बनाया रिकॉर्ड
ग्वालियर। मध्यप्रदेश ने एकबार फिर बिजली सप्लाई में इतिहास रचा है। पहली बार 18 हजार मेगावॉट से ऊपर विद्युत आपूर्ति का रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार 18 हजार मेगावॉट से ऊपर की विद्युत डिमांड बिना किसी परेशानी के पूरी की गई है।
दरअसल छ: दिसम्बर को सुबह 9:15 बजे मध्यप्रदेश के इतिहास की सर्वाधिक विद्युत मांग 18077 मेगावॉट दर्ज की गई है।इसके पहले 24 जनवरी 2024 को 17614 मेगावॉट अधिकतम मांग दर्ज की गई थी। अधिकतम डिमांड के समय MP की विद्युत लाइनों और सब-स्टेशनों से बिना रुकावट विद्युत आपूर्ति की गई है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस उपलब्धि पर विभाग के सभी विद्युत कार्मिकों को बधाई दी है।