हादसा या आत्महत्या? बालकनी से गिरकर महिला की मौत का CCTV आया सामने, परिजनों से पूछताछ में जुटी पुलिस
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को एक महिला की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत गई। हादसे के वक्त मृतिका की 2 बेटी घर पर ही थीं। अब हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें महिला गिरते हुए नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हादसा या सुसाइड, दोनों एंगलों से जांच कर रही है।
यह पूरी घटना मिसरोद थाना क्षेत्र के पारस हर्मिटेज की है। जहां 43 वर्षीय सारिका जैन की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। ये हादसा कब और कैसे हुआ, इसकी जानकारी मृतिका की बेटियों को भी नहीं चली। वहीं अब घटना एक सीसीटीवी सामने आया है। फुटेज में महिला गिरते हुए नजर आ रही है। हालांकि ये सीसीटीवी नीचे से रिकॉर्ड हुआ है। जिसके कारण महिला नीचे से कुछ दूरी पर ही गिरते हुए नजर आ रही। लेकिन तीसरी मंजिल से महिला कैसे गिरी यह अभी भी जांच का विषय है।
शेयर मार्केट का काम करने वाले पति अभिषेक जैन का कहना है कि उनका एमपी नगर में ऑफिस है और वह सोमवार सुबह अपने ऑफिस चले गए थे। उनका कहना है कि दोपहर में घर पर उनकी पत्नी और दोनों बेटियां थीं। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सारिका जब घर की बालकनी से गिरी तो लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद बेटियों को सारिका के नीचे गिरने की जानकारी मिली। सिक्योरिटी इंचार्ज ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा।
जिस बालकनी ने सारिका नीचे गिरी थी, उसकी ऊंचाई करीब 45 फीट के आसपास बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, यह सुसाइड भी हो सकता है. हालांकि, परिवार ने किसी भी तरह के विवाद या किसी भी तरह की ऐसी कोई बात नहीं बताई है, जिससे आत्महत्या का कारण बनता हो. पुलिस का कहना है कि पति और बच्चियां अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. पीएम के बाद परिजन के बयान दर्ज किए जाएंगे।