बर्थ-डे पार्टी में चली गोलियांः डांसर के पैर पर लगी गोली, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष पर गोली चलाने के आरोप
2024-12-22 15:11:32
दमोह। शहर में एक बर्थडे पार्टी में गोलियां चलने से डांस कर रही एक डांसर घायल हो गई। डांसर के पैर पर गोली लगने से उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष पर गोली चलाने आरोप है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
दरअसल मामला जिले के हटा थाने के रोसरा गांव का है जहां धन सिंह के यहां जन्मदिन की पार्टी थी। इस पार्टी में बड़े इंतजाम किए गये और इलाके के तमाम नामवर लोगों को बुलाया गया। लोगों के मनोरंजन के लिए फेमस डांसर्स को बुलाया गया था। लोग डीजे की धुन में डांसर्स के डांस कर रहे थे तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और अफरातफरी मच गई। फायरिंग के बाद फ्लोर पर नाच रही एक डांसर गिरी पड़ी और उसके एक पैर का पंजा फट गया और खून निकल रहा था। लोगों ने देखा तो मालूम हुआ कि डांसर को गोली लगी है। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। आयोजनकर्ता ने बताया की विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष बबलू राय के साथ कुछ साथी आये थे उसी ने अपनी बन्दूक से गोली चलाई है। गोली चलाने की वजह स्प्ष्ट नहीं हो पाई है।