मध्य प्रदेश

मेडिकल संचालक के घर 45 लाख चोरी का मामला: पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 40 तोला सोना सहित दो लाख नगद बरामद, 6 आरोपी की तलाश जारी

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 45 लाख रुपए की चोरी की सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 40 तोला सोना एवं दो लाख रुपए नगद बरामद किए है। वहीं 6 आरोपी अभी ही फरार हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

क्या था मामला

दरअसल, कमलेश जैन के बेटे की शादी 7 फरवरी को होनी थी। इसके चलते परिवार तैयारी में जुटा हुआ था। देर शाम खनियाधाना कस्बे में रहने वाले मेडिकल संचालक अपनी पत्नी के साथ बेटे की शादी की शॉपिंग के लिए दिल्ली गए थे। इससे पहले कमलेश का छोटा भाई मुकेश अपनी पत्नी के साथ उसके उपचार के लिए नागपुर के लिए रवाना हो चुका था। घर पर सिर्फ मुकेश का बेटा सहज और छोटी बेटी संस्कृति थे। इसी दौरान बदमाश घर का ताला तोड़कर उनके जीवन भर की खून पसीने की कमाई लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोर 16 लाख कैश और करीब 40 तोला सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।

मामले में पुलिस ने 45 लाख की चोरी का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी हुआ 40 तोला सोना एवं दो लाख रुपए नगद बरामद किए है। चोरी की यह वारदात ग्वालियर जिले के लक्ष्मणगढ़ के गुर्जर गिरोह द्वारा प्लान कर अंजाम दी गई थी। हालांकि अभी 6 आरोपी फरार है एवं चोरी हुई नगद राशि बरामद होना शेष है। पुलिस फरार 6 आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave Your Comment

Click to reload image