ग्वालियर। प्रदेश सहित ग्वालियर में भी कांग्रेस द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान एक बार फिर ग्वालियर में कांग्रेस बिखरी बिखरी दिखाई दी। शहर के फूल बाग स्थित अंबेडकर पार्क पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी इकत्र हुए, लेकिन शहर से आने वाले राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के अलावा जिले के तीन कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर और सुरेश राजे ने प्रोटेस्ट से दूरी बनाई। यही वजह रही कि BJP कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर तंज कस रही है।
दरअसल आज प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की फोटो हाथों में लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह माफी मांगों के नारे लगाए। इस दौरान ग्वालियर फूलबाग स्थित अंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण कर शहर के अलग-अलग इलाकों से होते हुए महाराज बाडा तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के अलावा कोई भी सीनियर कांग्रेस लीडर नजर नहीं आया। BJP के रामेश्वर भदौरिया का आरोप है कि कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर का अपमान किया है। उन्हें चुनाव में हराया और कांग्रेस झूठ की राजनीति के साथ खोखले प्रदर्शन कर रही है। यही वजह है कि कांग्रेस के सीनियर नेता विधायक भी इस प्रदर्शन से दूरी बना ली। बीजेपी के आरोपों को पूर्व मंत्री लखन सिंह ने बुनियाद बताया है।