मध्य प्रदेश

पुरानी बात पर दो समुदाय में विवाद के बाद चली तलवारें, जमकर हुई पत्थरबाजी, 6 से ज्यादा घायल

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के जहांगीराबाद (Jahangirabad) में आज दो समुदाय में विवाद हो गया। पुरानी गल्ला मंडी में किसी बात पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी शुरू हो गई। साथ ही लोग घरों से तलवार लेकर मरने-मारने पर उतारू हो गए। इस घटना में करीब 6 लोग घायल ही गए। वहीं विवाद की खबर मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। 

बताया जा रहा है कि पुरानी गल्ला मंडी में बीते दिनों गाड़ी निकालने की बात पर दो पक्षों में झड़प हो गई थी। लेकिन कुछ देर में मामला शांत हो गया था। आज दोबारा दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते लोग तलवार, लाठी डंडा, जो भी हथियार मिला लेकर मारने दौड़ गए। 

इस दौरान उपद्रवियों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। साथ ही हमले में कई लोगों को चोटें भी आई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और स्थिति कंट्रोल करने के प्रयास में जुट गई है।

एक पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें डराया धमकाया जा रहा था। जिसके बाद आज उनकी तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। हमला होने के बाद तलवार चली है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि कोई पत्थरबाजी नहीं की गई थी। प्लानिंग के तहत हमला हुआ है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image