मध्य प्रदेश

ग्रीन कॉरीडोर के माध्यम से रामकी कंपनी पंहुचा 337 टन जहरीला कचरा, कुछ मात्रा में जलाकर कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट, ग्रामीणों में दहशत

पीथमपुर। यूनियन कार्बाइड कारखाने का 337 टन जहरीला कचरा सुबह 4:00 बजे रामकी कंपनी पहुंच चुका है। भोपाल से पीथमपुर तक 250 किलोमीटर का ग्रीन कॉरीडोर बनाया गया था। जिसमें जगह-जगह पुलिस तैनात रही। कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल, सीहोर, देवास, इंदौर होते हुए यह कंटेनर पीथमपुर स्थित रामकी कंपनी लाया गया।

मौके पर प्रशाशन, एसडीम, पुलिस का भारी बल तैनात किया गया। अब कड़ी सुरक्षा के बीच कचरा राम की स्थिति कंपनी में पहुंच चुका है और कुछ मात्रा में इस कचरे को जलाकर माननीय न्यायालय में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाना है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड आपदा प्रबंधन सहित कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

रात भर तारपुरा के ग्रामीण डर और दहशत में नजर आए। रामकी कंपनी के बाहर 200 मीटर की परिधि में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। तारपुरा के चारों और बैरिकेटिंग की गई है। बतादें कि, पीथमपुर के स्थानीय लोग इस कचरे को जलाने का विरोध कर रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने पीथमपुर बंद का आव्हान भी किया। पीथमपुर बचाओ समिति के द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image