मध्य प्रदेश

नए साल में बजट की तैयारी का शेड्यूल तयः मुख्य सचिव तीन दिनों तक विभागों के प्रमुख सचिव के साथ करेंगे बैठक

भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी बजट की तैयारी शुरू हो गई है। नए साल (2025) में बजट की तैयारी का शेड्यूल फिक्स हुआ है। इसी कड़ी में मुख्य सचिव अनुराग जैन तीन दिनों तक सभी विभागों के प्रमुख सचिव के साथ बैठक करेंगे।

जानकारी के अनुसार 4 दिनों तक 54 विभागों की बजट को लेकर बैठक चलेगी। आने वाले बजट 2025- 26 की तैयारी में विभागों के अधिकारी जुटे हैं। 15 जनवरी को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के सामने नए बजट का प्रेजेंटेशन पेश करेंगे। सभी विभागों के बजट और महा अभिलेखाकर को पेश किए जाने वाली रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image