लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: BMO कार्यालय में पदस्थ बाबू को किया गिरफ्तार, डॉक्टर से सील क्लिनिक खुलवाने के एवज में मांगे थे 50 हजार
बालाघाट। Balaghat Lokayuta Raid: मध्य प्रदेश में लगातार रिश्वतखोरों पर लोकायुक्त (Lokayukta) एक्शन ले रही है। लेकिन बावजूद इस पर लगाम नहीं लग रहा है। इस बीच बालाघाट (Balaghat) मे जबलपुर लोकायुक्त (Jabalpur Lokayukta) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BMO कार्यालय में पदस्थ बाबू को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। आरोपी प्रवीण जैन बैहर में सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी है।
दरअसल, आरोपी प्रवीण जैन ने 23 दिसंबर को संजीवनी दवाखाना सील किया था। जिसके बाद क्लिनिक संचालक डॉक्टर दिनेश मरकाम से सील बंद ताला की चाबी लौटाने के एवज मे बाबू ने 50 हजार की रिश्वत मांगी थीं। पीड़ित ने इसकी शिकायत जबलपुर लोकायुक्त में कर दी। शिकायत सही पाई जाने के बाद टीम ने जाल बिछाकर पैसे देने के लिए भेजा।
जैसे ही रिश्वतखोर बाबू प्रवीण जैन पैसे लेने के लिए सिविल अस्पताल के सामने आवासीय परिसर पहुंचा, 30 हजार की रकम के साथ लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के साथ उसका बेटा प्रिंस जैन भी पहुंचा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।