इंदौर के डॉक्टर सुनील सोनी हत्याकांड में नया अपडेट, गोली मारने वाले शूटर ने अलीगढ़ में किया सरेंडर
इंदौर। कुंदननगर में डाॅ.सुनील साहू की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपित हुल्लन उर्फ हुल्ला ने अलीगढ़ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। राजेंद्रनगर पुलिस उसकी गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा कर चुकी थी। पुलिस अब हत्या के मामले में प्रोडक्शन वारंट जारी करवा कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
राजेंद्रनगर थाना एसआई विकास शर्मा के मुताबिक 27 दिसंबर को डाॅ.साहू की उनकी क्लिनिक जीवनधारा में ही हत्या की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में उसकी पत्नी सोनाली,वकील संतोष साहू,वकील मनोज सुमन और वेटरनरी डाक्टर प्रकाश यादव और संग्राम नामक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
गोली मारने वाला मुख्य शूटर हुल्ला फरार हो गया था।
मूलत:अलीगढ़(उप्र)निवासी हुल्ला ने वकील संतोष से डेढ़ लाख रुपये में सुपारी ली थी।
संतोष और सोनाली का प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजेंद्रनगर पुलिस को अलीगढ़ से खबर मिली कि हुल्ला ने पूराने प्रकरण में कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया है।
पार्षद पति को धमकाया
भाजपा पार्षद पंखुड़ी जैन के पति सुमित तलरेजा को धमकी मिली है। उसने संयोगितागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सुमित आरोपित शुभम निवासी मुराई मोहल्ला पूर्व में भी धमका चुका है। उसने शुक्रवार को पूराने प्रकरण में समझौता करने के लिए भाजपा कार्यालय के समीप पुन:धमकाया। पुलिस ने आरोपित शुभम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।