मध्य प्रदेश

पेंच नेशनल पार्क: बाघ और तेंदुआ के कुनबे में इजाफा, गन्ने के खेत में मादा तेंदुए ने शावक को दिया जन्म

छिंदवाड़ा। बाघ और तेंदुआ की बेहतर जीवन के लिए पेंच नेशनल पार्क और उसके आसपास के जंगल बेहतर साबित हो रहे है। बाघ और तेंदुआ के कुनबे में इजाफा हो रहा है। पेंच नेशनल पार्क से लगे हरदुआ गांव में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रघुवंशी के गन्ने के खेत में मादा तेंदुए ने एक शावक को जन्म दिया है।

खेत मालिक शैलेंद्र रघुवंशी ने बताया कि उनके खेत में गन्ने की कटाई चल रही है। सुबह जब मजदूर खेत पहुंचे तो उन्हें गन्ने के ढेर के नीचे एक बिल्ली के बच्चे जैसा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना मुझे दी, जब खेत जाकर देखा तो वह तेंदुए का शावक था। उसकी आंख भी नहीं खुली थी इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मादा तेंदुआ ने खेत में ही शावक को जन्म दिया होगा। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर शावक को उसकी मां से मिलाया। वन विभाग ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया ताकि मादा तेंदुआ उसकी देखभाल कर सके।

Leave Your Comment

Click to reload image