देश-विदेश

श्रीलंकाई नौसेना ने फिर की कार्रवाई, 21 मछुआरों को पकड़ा

कोलंबो: श्रीलंकाई नौसेना ने 21 मछुआरों को पकड़ लिया है और उनकी दो नावें जब्त कर ली हैं। रामेश्वरम मछुआरा संघ ने ये जानकारी दी है। 

हालही में 15 मछुआरों को पकड़ने की आई थी खबर

शुक्रवार को ये खबर सामने आई थी कि श्रीलंकाई नौसेना ने उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर के तट से कम से कम 15 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। ये कार्रवाई द्वीप राष्ट्र के जल से मछली पकड़ने के आरोप में की गई थी। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की नावों को जब्त कर लिया था और मामले की जांच को मत्स्य निदेशालय भेजा था।

भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरे विवाद की बड़ी वजह

 

गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का मुद्दा अक्सर विवाद के रूप में सामने आता है। श्रीलंकाई नौसेना पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी कर चुकी है। श्रीलंका द्वारा कई बार नावों को जब्त किया जा चुका है। बीते साल श्रीलंकाई नौसेना ने 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी 35 नावों को जब्त किया था।

Leave Your Comment

Click to reload image