देश-विदेश

चरम प्रबल चक्रवात बिपरजाय मौसम विभाग ने दिया अलर्ट

चरम प्रबल चक्रवात बिपरजाय पूर्व- मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित है । यह उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पिछले 6 घंटे में चल रही है।

इसकी स्थिति 18.4 डिग्री उत्तर और 67.7 डिग्री पूर्व में, मुंबई से पश्चिम में 540 किलोमीटर दूर, पोरबंदर से दक्षिण-दक्षिणपश्चिम दिशा में 420 किलोमीटर दूर, देवभूमि द्वारका से दक्षिण-दक्षिणपश्चिम दिशा में 460 किलोमीटर दूर, नलिया से दक्षिण- दक्षिण पश्चिम दिशा में 550 किलोमीटर दूर, कराची से दक्षिण दिशा में 730 किलोमीटर दूर स्थित है।

यह चक्रवात 14 जून तक लगभग उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ने की संभावना है, उसके बाद उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ते हुए सौराष्ट्र और कच्छ और उससे लगे पाकिस्तान के पास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के पास 15 जून को दोपहर में पहुंचने की संभावना है।

इन स्थानों में पहुंचने पर अधिकतम हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तथा बीच-बीच में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है।

राजस्थान में 15 जून को एक-दो स्थानों पर तेज अंधड़ चलने की संभावना है । इसके साथ गुजरात में भी तेज हवा चलने के साथ 14 और 15 को भारी वर्षा होने की सम्भावना है । 

Leave Your Comment

Click to reload image