देश-विदेश

पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 4 तस्कर गिरफ्तार, लाखों के अवैध शराब सहित

मध्यप्रदेश : गोहपारू जिले में अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। इन गिरफ्तारियों के द्वारा शराब के अवैध व्यापार को रोकने के लिए पुलिस ने समय-समय पर कार्रवाई की है। गोहपारू पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब कारोबार करने वाले चार लोगों के पते पर छापेमारी करके भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस को एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कुछ लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए गोड़ारु ग्राम में हनुमंती साहू और भर्री ग्राम में संजय सिंह और निर्भय सिंह के साथ नीलेश जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास अवैध शराब बरामद की गई है। इन चारों आरोपियों के खिलाफ 329/23, 331/23, 332/23 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उनके विरुद्ध जांच की जा रही है।


 

Leave Your Comment

Click to reload image