देश-विदेश

मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने नामांकन दाखिल किया

 मंडी,। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा, आज मैंने मंडी से नामांकन दाखिल किया है। सभी लोग बहुत उत्साहित हैं, यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि मंडी की एक बेटी को यह मौका मिला। लोग बहुत उत्साहित हैं और एक त्योहार की तरह माहौल बना है... एक ऐतिहासिक जीत होगी।

Leave Your Comment

Click to reload image