ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे का निधन, ग्वालियर में गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और सिंधिया राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया (Madhavi Raje Died) का निधन हो गया है. उनकी मौत से राजनीतिक जगत में शोक है. दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.
मध्य प्रदेश के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने माधवी राजे को श्रद्धांजलि दी. सिंधिया परिवार के करीबी, परिजन अंतिम संस्कार के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं.
दिल्ली में निधन के बाद माधवी राजे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर लाया जाएगा, जहां 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया नेपाल के एक राजघराने से ताल्लुक रखती थीं. उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे.