देश-विदेश

30 साल की भाभी ने प्रेमी देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या, पुलिस के सामने सुनाई झूठी कहानी

बुरहानपुर। शिकारपुरा में एक महिला ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या से पहले महिला ने पति को रास्ते में शराब पिलाया था। हत्या के बाद महिला ने खुद फोन कर पुलिस को बुलाया और अपने साथ लूट-अपहरण की घटना बताकर गुमराह किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस को किया गुमराह

घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के लालपड़ाव संग्रामपुर की है। यहां 30 वर्षीय महिला भागा मार्कंडेय ने अपने प्रेमी देवर ईश्वर के साथ मिल कर पति सिद्धू मार्कंडेय की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को फोन करके मौके पर बुला लिया। दुर्गा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए चार-पांच नकाबपोश लोगों द्वारा उनके साथ लूटपाट करने और पति का अपहरण कर ले जाने की कहानी गढ़ी।

Leave Your Comment

Click to reload image