मध्य प्रदेश की शाहपुर पुलिस पर ब्राह्मण युवक को पीटने और चोंटी उखाड़ने का आरोप, हंगामा
शाहपुर, मऊगंज के शाहपुर पुलिस पर एक ब्राह्मण युवक ने मारपीट करने के साथ ही शिखा उखाड़ने का आरोप लगाया है। इसके बाद भारी संख्या में लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊगंज पहुंचकर घेराव किया है।
पुलिसकर्मी व पहाड़ी गांव के दो लोगों ने दिया अंजाम
स्वजनों ने आरोप लगाया है कि शाहपुर पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी सहित पहाड़ी गांव के ही दो लोगों नेे मिलकर उसके साथ बड़े बेरहमी से मारपीट की गई। उसकी शिखा उखाड़ लिया गया। इसके बाद नरेंद्र मिश्र को पुलिस ने जेल भेज दिया। जमानत पर लौटने के बाद नरेंद्र मिश्रा ने परिजनों को पूरी जानकारी दी।
लोगों ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घेराव
सोमवार को गांव के आधा सैकड़ा लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घेराव कर दिया । इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देते हुए पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराने के लिये अस्पताल भिजवा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती तो हम लोग आमरण अनशन करेंगे।