देश-विदेश

आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, शाम को केजरीवाल देंगे इस्तीफा

 नई दिल्ली। दिल्ली में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलते हुए आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। आम आदमी पार्टी  की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से आतिशी के नाम पर मुहर लगाई।

इस महत्वपूर्ण बदलाव के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शाम को औपचारिक रूप से अपने पद से इस्तीफा देंगे। इस फैसले से दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां आतिशी , जो केजरीवाल के करीबी और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, अब दिल्ली के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आतिशी, जो शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में अपनी उल्लेखनीय भूमिका के लिए जानी जाती हैं, अब दिल्ली की अगुवाई करेंगी। वह पहले भी केजरीवाल सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं और दिल्ली के शिक्षा मॉडल को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में मदद की है।

आतिशी 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए आप का घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति की प्रमुख सदस्य थीं। वह आम आदमी पार्टी को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाती रही हैं।दिल्ली सरकार के मुखिया केजरीवाल के बाद आतिशी इस वक्त सरकार में दूसरी सबसे पावरफुल मंत्री है। वर्तमान में दिल्ली कैबिनेट में उनके पास पांच विभाग हैं। इनमें महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पर्यटन, कला, संस्कृति और भाषा, लोक निर्माण विभाग और बिजली शामिल हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image