देश-विदेश

याह्या सिनवार के शव के साथ क्या करेगा इजरायल, क्या लादेन जैसा होगा हाल? नेतन्याहू का प्लान जानें

तेल अवीव: हमास सरगना याह्या सिनवार की हत्या के बाद उसके शव को इजरायल लाया गया था। शव का डीएनए परीक्षण किया गया। इससे याह्या सिनवार की पहचान की पुष्टि हुई। लेकिन, सवाल उठता है कि इजरायल अब याह्या सिनवार के शव के साथ क्या करेगा। क्या वह उसके शव को ओसामा बिन लादेन की तरह समुद्र में डूबो देगा या फिर अपने देश में दफनाएगा। हालांकि, अब इजरायली सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि नेतन्याहू सरकार याह्या सिनवार के शव का इस्तेमाल हमास के साथ मोलभाव करने में कर सकती है।

सीएनएन की रिपोर्ट में इजरायली सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि याह्या सिनवार के शब का इस्तेमाल इजरायली बंधकों की रिहाई के लिए सौदेबाजी के रूप में कर सकता है। एक अनाम इजरायली राजनयिक ने बताया, "अगर हमास सिनवार के अवशेषों को इजरायलियों के बदले में बदलना चाहता है, चाहे वे जीवित हों या मृत, तो ठीक है।" स्रोत ने कहा कि बंधकों की अदला-बदली ही सिनवार के अवशेषों को गाजा वापस करने का एकमात्र तरीका है। इजरायली सेना ने कहा है कि उसने बुधवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में एक ऑपरेशन में सिनवार को मार गिराया। हमास ने सिनवार की मौत की पुष्टि की है।  

Leave Your Comment

Click to reload image