देश-विदेश

कनाडा को नहीं चाहिए भारतीय वर्कर्स और स्टूडेंट्स? जानिए क्यों इस सर्वे ने बढ़ाया 'सिरदर्द'

Indian Immigration in Canada: कनाडा को अप्रवासियों के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन देशों में एक माना जाता है। आप दुनिया के किसी भी कोने से आएं, कनाडा आपको अपने यहां रहने का मौका देगा। कनाडा ने बड़ी संख्या में शरणार्थियों को बसाया है। इस वजह से अगर कोई वैध तरीके से कनाडा में अप्रवास करता है तो उसके तो यहां स्थायी रूप से रहने के चांस और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं। यही वजह है कि भारतीयों समेत दुनियाभर से लोगों ने कनाडा की ओर रुख किया है। हालांकि, अब कनाडा में हालात बदल रहे हैं और लोगों की भावनाएं भी अप्रवासियों को लेकर लगातार बदल रही है। हाल ही में Abacus Data ने एक सर्वे किया, जिसमें पता चलता है कि 53 फीसदी कनाडाई नागरिक मानते हैं कि इमिग्रेशन यानी अप्रवास की वजह से देश में नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि, कुछ सालों पहले तक ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। कनाडा के लोग ही अप्रवासियों का स्वागत किया करते थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वो क्या वजहें हैं, जिनके चलते अब हालात बदले हैं।

कनाडा में लोग अब क्यों अप्रवासियों को नहीं चाहते?

सर्वे के मुताबिक, कनाडाई नागरिकों का मानना है कि बाहर से आने वाले नागरिकों की वजह से देश के प्रमुख संसाधनों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उनका मानना है कि अप्रवासियों के चलते हाउसिंग क्राइसिस (घरों का संकट), हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्टर और सोशल सर्विस पर दबाव जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। 73% कनाडाई मानते हैं कि अप्रवासी हाउसिंग क्राइसिस के लिए जिम्मेदार हैं।62% का कहना है कि हेल्थकेयर पर दबाव के पीछे अप्रवासी हैं, जबकि सोशल सर्विस पर दबाव के लिए 59% कनाडाई विदेशी लोगों को जिम्मेदार ठहराते हैं। सर्वे के नतीजे कनाडाई लोगों की मानसिकता को दिखा रहे हैं, जो मानते हैं कि बढ़ती आबादी की मांगों को पूरा करने के लिए आवास, स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सेवाओं जैसे अपर्याप्त संसाधन हैं। उनका मानना है कि इसके लिए अप्रवासी जिम्मेदार हैं।

 

सर्वे के मुताबिक, 60% कनाडाई मानते हैं कि नए अप्रवासियों की बढ़ती संख्या ट्रैफिक बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। कनाडा के 53% लोग अप्रवासियों की वजह से अपराध और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। देश के 42% लोगों का मानना है कि अप्रवासियों की बढ़ती संख्या सामुदायिक एकजुटता को नुकसान पहुंचा रही है। कनाडा के कुछ प्रांतों में अप्रवासियों को लेकर प्रदर्शन भी देखने को मिले हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image