देश-विदेश

भारी भीड़ के कारण मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर मची भगदड़, रात 3 बजे आई थी बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस

 दिल्ली। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही लंबी दूरी की ट्रेनों में अब मारामारी की स्थिति बनी हुई है। सभी ट्रेनों में अब नो-रूम की स्थिति है, यानी अब यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं।

जनरल कोच जहां फुल होकर चल रहे हैं, तो वहीं स्लीपर बोगियों की स्थिति भी जनरल जैसी ही हो गई है। यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा समस्या दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई जैसे शहरों से आने और जाने वाली ट्रेनों में है।

बांद्रा रेलवे स्टेशन पर 3 बजे मची भगदड़, 9 यात्री घायल

इस बीच, मुंबई से खबर है कि यहां बीती रात 3 बजे भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 9 यात्री घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और 2 को छोड़कर सभी की हालत स्थिर है। सभी को बीएमसी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बांद्रा - गोरखपुर एक्सप्रेस रात 3 बजे आई। इसमें सवार होने के चक्कर में भीड़ बेकाबू हो गई।

 

Leave Your Comment

Click to reload image